महाकुंभ 2025 में छा गई खूबसूरत आंखों वाली बंजारन, बाबा दे रहे चेली बनने व शादी के ऑफर, देखें VIDEO
MahaKumbh 2025 Banjaran Varsha: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ का आगाज हो चुका है। सनातन के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक महाकुंभ 2025 में सबसे छोटा नागा साधु गोपाल गिरी, बेहद खूबसूरत महिला साध्वी हर्षा रिछारिया ही नहीं बल्कि एक बंजारन लड़की भी छाई हुई है। इसकी कजरारी आंखें और मुस्कान के लोग दीवाने हो रहे हैं।
दरअसल, महाकुंभ 2025 में वायरल हो रही इस लड़की का नाम वर्षा है, जो मध्य प्रदेश के इंदौर के पास खरगौन जिले की रहने वाली है। वर्षा महाकुंभ मेला 2025 में घूम-घूमकर साधु-संतों और श्रद्धालुओं को रुद्राक्ष की मालाएं बेच रही है। वर्षा का इंटरव्यू वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह महा कुंभ मेले के अनुभव शेयर कर रही है।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: महंत महाकाल गिरी महाराज 9 साल से क्यों उठाए हैं एक हाथ? इंटरव्यू में खोला पूरा राज

सवाल- महाकुंभ प्रयागराज में नागा साधुओं से डर नहीं लगता?
जवाब- महाकुंभ में नागा बाबाओं के पास माला बेचने जाने में डर कैसा? ये भी तो इंसान ही हैं। जानवर थोड़े हैं। लंबे समय से माला बेच रही हूं। लोग भले ही नागा बाबा के पास जाने से कतराते हैं, मगर मुझे तो अभ्यास हो गया है। इसलिए बाबाओं के पास जाकर उनको माला-रुद्राक्ष बेच देती हूं।

सवाल-महाकुंभ में नागा बाबाओं को माला बेचने का अनुभव कैसा है?
जवाब-मैं तो जाकर बोलती हूं कि 'गुरुजी कुछ माला रुद्राक्ष ले लो। सारे बाबाओं का स्वभाव भी एक जैसा नहीं है। कोई चिल्लाकर भगा देता है। कोई पास बैठा लेता है। चाय-पानी तक पिला देता है। यह हमारे परिवार का पुस्तैनी काम है। इसलिए कुछ भी अजीब नहीं लगता।
सवाल-आपकी आंखें इतनी खूबसूरत कैसे हैं? हंसी भी कमाल की है।
जवाब-आंखों में सुरमा लगा रखा है। बंजारा परिवार से हूं। सुरमा घर पर नहीं बनाते हैं। बाजार से खरीदकर लाती हूं। ऐसा सुरमा सिर्फ हमारे गांव में ही मिलता है।
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी का इंटरव्यू, बोले-'कई साधु देखते हैं गंदी VIDEO, सब जानता हूं'
सवाल-बाबाओं ने आपको क्या-क्या बोला?
जवाब-माला-रुद्राक्ष बेचने जाती हूं तो कई बार बाबाओं ने बोला है कि मैं उनकी चेली बन जाऊं। कई बाबा तो यह तक कह देते हैं कि मैं उनके पास ही रह जाऊं उनकी घरवाली बनकर। पर मेरा मन नहीं होता उनके साथ रहने का। मैं बाबाओं की बात का बुरा भी नहीं मानती। तब मेरा बाबाओं को जवाब होता है कि बाबा मैं तो आपकी चेली बराबर ही हूं। आपकी बेटी जैसी हूं। मैं केवल महाकुंभ 2025 में माला-रुद्राक्ष बेचने के मकसद से आई हूं और अपना काम पूरा करके घर लौट जाऊंगी।

सवाल-माला-रुद्राध कहां से लाती हो? कितनी कमाई हो जाती है?
जवाब-बनारस, मथुरा, खम्भात, हरिद्वार और जयपुर से परिवार रुद्राक्ष लाता है और उनकी माला तैयार करके महाकुंभ जैसे धार्मिक मेलों में बेचता है। रोजाना कभी-कभी 1 हजार से ढाई हजार रुपए तक की कमाई हो जाती है।

महाकुंभ मेले में 14 जनवरी को पहला शाही स्नान
आस्था और आधुनिकता के संगम प्रयागराज में महाकुंभ 2025 में पहला शाही स्नान आज 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर हुआ है। पौष पूर्णिमा से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। अनुमान है कि इस बार के महाकुंभ में लगभग एक करोड़ लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे।
कुंभ मेला शाही स्नान तिथियां 2025 (Maha Kumbh Snan Dates 2025)
13 जनवरी 2025- पौष पूर्णिमा
14 जनवरी 2025- मकर संक्रांति
29 जनवरी 2025- मौनी अमावस्या
3 फरवरी 2025- वसंत पंचमी
12 फरवरी 2025- माघी पूर्णिमा
26 फरवरी 2025- महाशिवरात्रि
यह भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: Aghori Baba की मौत के बाद शुरू होता है असली खौफनाक खेल, जानिए क्या करते शव के साथ?
-
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Uttar Pradesh Gold Price: ईद पर Lucknow-Agra समेत 8 शहरों में 24K-22K गोल्ड रेट क्या? कहां महंगा-कहां सस्ता? -
Kal Ka Mausam: 22 मार्च को Delhi-UP समेत किन राज्यों में बारिश का IMD अलर्ट? ओलावृष्टि-वज्रपात संकट कहां? -
Hyderabad Bengaluru Bullet Train: 626 किमी के प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, DPR पर बड़ा अपडेट आया -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Gold Rate Today: फिर सस्ता हो गया सोना, हाई से 28,000 तक गिरे भाव, अब कितने में मिल रहा है 22K और 18K गोल्ड -
'मैंने 6 मर्दों के साथ', 62 साल की इस बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खोलीं लव लाइफ की परतें, 2 शादियों में हुआ ऐसा हाल -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Uttar Pradesh Silver Rate Today: ईद पर चांदी बुरी तरह UP में लुढकी? Lucknow समेत 8 शहरों का ताजा भाव क्या? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
Mojtaba Khamenei: जिंदा है मोजतबा खामेनेई! मौत के दावों के बीच ईरान ने जारी किया सीक्रेट VIDEO












Click it and Unblock the Notifications