Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Mahakumbh 2025: सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी का इंटरव्‍यू, बोले-'कई साधु देखते हैं गंदी VIDEO, सब जानता हूं'

Mahakumbh 2025 Youngest Naga Sadhu Gopal Giri: 'तुम मन ही मन ओम नमः शिवाय जप रहे हो। तुम सोच रहे हो हम तुम्‍हें बच्‍चे लग रहे हैं। हम बच्‍चा नहीं...साधु हैं। तुम्‍हारे मन की सारी बातें जानते हैं। तुम्‍हारे साथ क्‍या हो रहा? क्‍या नहीं हो रहा? किस तकलीफ में हो? हमें सब पता है।' जब एक यूट्यूबर को महाकुंभ 2025 में इंटरव्‍यू के दौरान सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी ने यह सब बोला तो वहां मौजूद हर कोई शख्‍स देखता ही रह गया।

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ मेला 2025 चल रहा है, जो 13 जनवरी 2025 से शुरू होकर 26 फरवरी 2025 तक चलेगा। महाकुंभ में इन दिनों देशभर के अखाड़ों से साधु-संत पहुंच रहे हैं। बड़ी संख्‍या में नागा साधु भी आए हैं। नागा साधुओं में सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी का बताया जा रहा है। उनकी उम्र महज 8 साल है। इतनी छोटी उम्र में तन पर राख लगाकर धुणी रमाए नागा साधु गोपाल गिरी महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। उनका इंटरव्‍यू वीडियो वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Maha Kumbh 2025: महाकुंभ मेले में पानी के अंदर भी ड्रोन से रखेंगे निगरानी, अंडरवाटर ड्रोन का परीक्षण

Mahakumbh 2025 Naga Sadhu

Mahakumbh 2025: सबसे छोटा नागा साधु गोपाल गिरी मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा के रहने वाले

बता दें कि महाकुंभ 2025 में सबसे छोटा नागा साधु गोपाल गिरी मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के चंबा के रहने वाले हैं। Dharm Ki Yatra यूट्यूब चैनल पर अपलोड वीडियो में इंटरव्‍यू में नागा संन्‍यासी गोपाल गिरी ने अपने बचपन में ही घर छोड़ने और आध्‍यात्‍म की राह पकड़ने के बाद जीवन में आए बदलावों पर खुलकर बोले। कहा कि इतनी भीषण सर्दी में भी नंगे बदन रहने के बावजूद उनको ठंड नहीं लगती। हमेशा धुणी रमाए रहने पर आंखों में धुआं नहीं जाता। भगवान की भक्ति में लीन रहना ही उनके जीवन का लक्ष्‍य है।

यह भी पढ़ें- Kumbh Special Trains From Rajasthan: राजस्‍थान में इन जगहों से मिलेगी महाकुंभ 2025 मेला स्‍पेशल ट्रेन व फ्लाइट

Mahakumbh 2025 Naga Sadhu

Mahakumbh 2025: सवाल-खेलने व कूदने की उम्र में गोपाल गिरी क्‍यों बने साधु?

जवाब-गोपाल गिरी बोले कि 'मुझे किसी ने बहकाया नहीं। साधु को कोई बहका भी नहीं सकता। मैं अपने मन से साधु बना हूं। संत बनने की मेरी मर्जी थी। भगवान के भजन-कीर्तन के लिए साधु बना हूं। खेलना-कूदना तो छोटे-छोटे बच्‍चों का काम है। मैं तो खेलने में नहीं बल्कि भजन में मगन रहता हूं। भगवान शिव, सूर्यदेव के भजन करता हूं। मेरे तीन गुरु महाराज भी तन पर भभूत लगाकर समाधि लेकर भगवान के पास चले गए। मेरा स्‍कूल में नाम भी लिखवाया था, मगर मैं गुरुकुल में शिक्षा लेना चाहता था। इसलिए साधु बन गया। मैं कोई स्‍कूल-कॉलेज की पढ़ाई के डर से घर से भागकर नहीं आया हूं। गुरुकुल में बच्‍चों को मार पीटकर नहीं बल्कि प्‍यार से शिक्षा प्रदान की जाती है।'

यह भी पढ़ें- Anshika Verma: कुंभ नगरी ने दी देश की सबसे खूबसूरत IPS, जानिए इनकी UPSC क्रैक करने की धांसू स्‍ट्रेटेजी

Mahakumbh 2025 Naga Sadhu

Mahakumbh News: सवाल-धूणे की धुआं से नागा साधुओं की आंखें नहीं फूटती?

जवाब-गोपाल गिरी बोले कि 'धुआं आंखों में चले जाने पर तुम लोगों की आंखें फूटती होगी। हम नागा साधुओं के धुएं से कुछ नहीं होता, क्‍योंकि हमारी आंखों में हमारे भगवान बसते हैं। यह धुआं हमें नहीं बल्कि हमारे भगवान को लगता है। मन और दिल दोनों में भगवान बैठा है। कभी शादी नहीं करूंगा। ताउम्र साधु ही रहूंगा। मर जाऊंगा तब भी साधु ही रहूंगा। भगवान की भक्ति में लीन रहूंगा।'

Mahakumbh 2025 Naga Sadhu

Mahakumbh Video: सवाल-सबसे छोटे नागा साधु को माता-पिता की याद आती है?

जवाब-यह सवाल सुनकर महाकुंभ 2025के सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी थोड़ा गुस्‍सा हो गए। फिर बोले-'मम्‍मी पापा के बारे में क्‍यों पूछा? उन्‍हीं की आज्ञा से हम साधु बने हैं। उनकी आज्ञा नहीं होती तो साधु नहीं बनते। दूसरे बच्‍चे भी अगर साधु बनना चाहते हैं तो माता-पिता से आज्ञा लेकर साधु बन सकते हैं। मैंने बचपन में पिताजी को बोला था कि साधु बनूंगा। पिता और माता दोनों ने हां में हां मिलाई तब साधु बना हूं।' वहीं, एक अन्‍य इंटरव्‍यू में गोपाल गिरी के गुरु ने बताया कि 'तीन साल पहले इनके माता-पिता ने गुरुजी को बतौर गुरु दक्षिणा सौंप दिया था। उसी समय गुरुजी ने विधि विधान से इन्हें दीक्षा दी और तभी से वह भगवान भोलेनाथ की सेवा में हैं।'

Mahakumbh 2025 Naga Sadhu

Mahakumbh Photo: सवाल- सबसे छोटे नागा साधु को ठंड नहीं लगती?

जवाब-तुम सर्दी से बचने के लिए जैकेट पहनते हो। हम सिर्फ भगवान को पहनते हैं। भगवान हमारे मन में रहते हैं। फिर ठंड किस बात की। ध्‍यान लगाओ। 'ओम नम:शिवाय' जपो! भगवान खुद आपके सामने आएंगे। यकीन नहीं हो रहा तो किसी वन में जाकर तपस्‍या करके देख लो। मैं भी शेर-चीता वाले किसी वन में जाकर तपस्‍या करूंगा। ये जंगली जानवर हमें खाएंगे नहीं क्‍योंकि भगवान हमारे साथ हैं। मैं तो चाहता हूं मुझे हमेशा के लिए शमशान में भेज दो ताकि जिंदगी भर के लिए वहां भगवान का मंदिर बना दूंगा। मुझे भगवान से प्‍यारा कोई नहीं लगता।'

Mahakumbh 2025 snan date: सवाल- छोटे नागा साधु को खेलने को मन करता है?

जवाब-'मैं जब साधु नहीं बना था तब खूब खेलता था। अब खेलता हूं तो गुरु महाराज डांटते हैं। मारते हैं। हम बच्‍चों को सिर्फ प्‍यार चाहिए। दूसरों के घरों में जाता हूं तो देखता हूं कि उन बच्‍चों को खूब प्‍यार मिलता है। हम प्‍यार के लिए नहीं तरसते, क्‍योंकि हमारा भगवान हमारे साथ है, जो हर वक्‍त हमें प्‍यार करते हैं।

Mahakumbh 2025 Website: सवाल- क्‍या आप किसी बहकाने से साधु बने हो?

जवाब- नहीं...। किसी ने नहीं बहकाया। साधु अपने मन से बनता है। भगवान का भजन करके बनता है साधु। कोई मुझे बहका दे। फाड़कर रख दूंगा। खिलौने, मिठाई का लालच भी नहीं आता। अब तो। सिर्फ भगवान के भजन अच्‍छे लगते हैं। जो घर से भागकर आता है वो साधु नहीं बनता। हम तो गुरु की सेवा करते हैं। रातभर पैर दबाते हैं। सेवा करने से मेवा मिलता है। जो अपने माता-पिता को मार-पीटकर भागकर साधु बनने आ जाए उसे भगवान प्राप्‍त ही नहीं होंगे। ना ही उसकी रक्षा करेंगे। तुम्‍हारा परिवार भी तुम्‍हार संग होता तभी साधु बन पाओगे।

Mahakumbh 2025 Prayagraj: सवाल-आप नागा रहते हो तो शर्म नहीं आती?

जबाव-आप गंगा में डुबकी लगाकर आओ। आपको ठंड लगेगी और शर्म भी आएगी। आप अपने परिवार के सामने नागा नहीं रह सकते जबकि मैं रह सकता हूं। भगवान शिव भी तो शादी करने गए तब उन्‍होंने कोई भी कपड़ा नहीं पहन रखा था। उन्‍हें नागा देख पूरा संसार शर्माया मगर, भोलेनाथ नहीं शर्माए। ना माता पार्वती शर्माई।'

Mahakumbh 2025 Naga Sadhu

Mahakumbh 2025 Prayagraj Location: बुजुर्ग साधु बोले-'गोपाल गिरी मेरे चाचा गुरु'

महाकुंभ मेला 2025 में सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी के इंटरव्‍यू के दौरान टैंट में एक बुजुर्ग साधु भी आकर बैठ गए, जिन्‍हें यूट्यूबर ने गोपाल गिरी का गुरु समझा, मगर बुजुर्ग संत ने बताया कि वो गोपाल गिरी के गुरु नहीं बल्कि गोपाल गिरी उनके चाचा गुरु हैं और वो उनके चेले। गुरु चेले में उम्र कोई मायने नहीं रखती। गोपाल गिरी तो पिछले जन्‍म में भी संन्‍यासी ही थे। इनके पहले बड़ी-बड़ी जटाएं थीं, मगर उनमें जुएं पड़ गई तो जटाएं कटवानी पड़ी।

Maha Kumbh Mela 2025: कई साधु मोबाइल में देखते हैं गंदी वीडियो

महाकुंभ 2025 प्रयागराज में आए सबसे छोटे नागा साधु गोपाल गिरी ने यूट्यूबर को इंटरव्‍यू में चौंकाने वाली बात बताई कि 'उन्‍होंने ऐसे कई साधु देखे हैं, जो मोबाइल में भजन नहीं बल्कि गंदी वीडियो देखते हैं। भजन के लिए मोबाइल उठाते हैं और फिर भजन काटकर गंदी वीडियो देखने लग जाते हैं। जिस पर गुरुओं का आशीर्वाद है वो ही भजन सुन सकता है।'

Mahakumbh 2025 Naga Sadhu

Naga Sadhu Kon Hote Hai: नागा साधु कौन होते हैं, कैसे बनते हैं?

नागा साधु, हिन्दू धर्म के वो साधु होते हैं जो हमेशा नग्न रहते हैं और युद्ध कला में माहिर होते हैं। ये नागा साधु अखाड़ों में रहते हैं और धार्मिक संगठनों का हिस्सा होते हैं। नागा साधुओं के बारे में कुछ खास बातेंः

  • नागा साधुओं का जीवन तप, साधना, और मोक्ष की प्राप्ति के लिए समर्पित होता है।
  • नागा साधु भौतिक चीज़ों का त्याग करके भक्तिमयी जीवन जीते हैं।
  • नागा साधुओं को भक्ति के मार्ग पर चलना होता है।
  • नागा साधु बनने के लिए कठिन प्रक्रिया से गुज़रना होता है।
  • नागा साधुओं को ब्रह्मचर्य का पालन करना होता है।
  • नागा साधुओं को 5 गुरुओं से दीक्षा लेनी होती है।
  • नागा साधुओं को शरीर ढकने के लिए भस्म लगाना होता है.
  • नागा साधुओं को आजीवन निर्वस्त्र रहना होता है।
  • नागा साधुओं को भिक्षा में मिला हुआ भोजन ही ग्रहण करना होता है।
  • नागा साधु किसी अन्य व्यक्ति के सामने सिर नहीं झुकाते और ना ही किसी की निंदा करते हैं।

महाकुंभ 2025 प्रयागराज मेले की अन्‍य खबरें

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+