Maha Kumbh 2025: हर्षा के बाद इस 'अप्सरा' ने भी छोड़ा संगम, सामने आई ये अजीब वजह, इंटरनेट पर मचा रखी थी तहलका
Maha Kumbh 2025: महाकुंभ 2025 में इस बार करोड़ों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। महाकुंभ संगम में श्रद्धालुओं के डुबकी लगाने का सिलसिला अभी भी जारी है। इस मेले का न सिर्फ धार्मिक महत्व है, बल्कि यहां रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं।
रोजगार की तलाश में इंदौर से प्रयागराज में माला बेचने आई एक लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिससे वह काफी परेशान है। अपनी खूबसूरती के कारण यह लड़की काफी मशहूर हो गई है और अब वह माला नहीं बेच पा रही है।

ऐसे में वीडियो बनाने और फोटो बनाने वाले लोगों से परेशान होकर उस लड़की ने संगम तक को छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि संगम तट को छोड़ने के बाद वह महाकुंभ के आसपास के इलाकों में माला बेच रही है। लेकिन वहां भी लोग उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई मोनालिसा की खूबसूरती
महाकुंभ में माला बेचने आई मोनालिसा की खूबसूरत आंखों ने उसे सोशल मीडिया पर बहुत फेमस बना दिया। मोनालिसा के कई वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई यूट्यूबर्स ने उसके इंटरव्यू लेने के लिए संपर्क किया।
मोनालिसा का कहना है कि वह जहां भी जा रही है लोग उसका पीछा नहीं छोड़ रहे हैं, लोग उसके साथ सेल्फी खिंचवाने के लिए बेताब रहते थे। हालांकि, उसका कहना है कि पल भर में मिली लोकप्रियता के चलते अब वह काफी परेशान हो गई है।
मोनालिसा के वायरल वीडियो ने उसे मानसिक रूप से परेशान कर दिया। अब वह अपने काम में ध्यान नहीं दे पा रही। उसकी बहनें बताती हैं कि उसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण वह अपनी माला नहीं बेच पा रहीं। लोग केवल उसकी खूबसूरती का पीछा कर रहे थे, जिससे वह थक चुकी थी।
नहीं हो रही कमाई हो चुकी हूं परेशान
मोनालिसा ने एक चैनल के रिपोर्टर से बात करते हुए कहा कि वह पैसे नहीं कमा पा रही हैं। जिसके कारण वह काफी परेशान हैं। उसने यह भी कहा कि उनके परिवार के अन्य सदस्य भी माला बेचकर पैसे कमा रहे हैं। जबकि उसके फोटो वीडियो बनाने वाले लोग उसे माला बेचने भी नहीं दे रहे हैं।
मोनालिसा का कहना है कि वह अपने चेहरे पर मास्क लगाकर माला बेचने के लिए निकलती है इसके बावजूद भी लोग उसे पहचान लेते हैं। जैसे ही कोई मोनालिसा को पहचानता है वह उसके साथ फोटो खींचने का प्रयास करता है और फिर वहां भीड़ लग जाती है।
फिलहाल मौजूदा समय में मोनालिसा अपने घर के लिए नहीं लौटी है। संगम तट से कुछ दूरी पर मोनालिसा माला बेच रही है। इंस्टाग्राम पर भी मोनालिसा के फॉलोअर्स तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन अभी सोशल मीडिया के पावर के बारे में माला बेच रही मोनालिसा को खास जानकारी नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications