शाइस्ता के साथ नाम जोड़े जाने पर सामने आई लेडी डॉन 'मुंडी पासी', बोली- अतीक मेरा दुश्मन..मेरे भाई को मरवाया था
अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की मददगार लेडी डॉन मुंडी पासी की तलाश पुलिस को उमेश पाल हत्याकांड के बाद से ही है। इस बीच मुंडी पासी सामने आई और शाइस्ता की मदद से साफ इनकार कर दिया।

Lady Don Mundi Pasi: लेडी डॉन मुंडी पासी का नाम पिछले दिनों प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के बाद से फरार चल रही अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के साथ जोड़ा जा रहा है। ऐसी खबरे आ रही थी कि इस मुसीबत की घड़ी में शाइस्ता की मदद लेडी डॉन मुंडी पासी कर रही है।
मुंडी पासी का नाम सामने आने के बाद प्रयागराज पुलिस और एसटीएफ उसकी तलाश में जुट गई थी। इस बीच लेडी डॉन मुंडी पासी मीडिया के सामने आई और शाइस्ता की मदद करने की बात से साफ इनकार किया है। मुंडी पासी की मानें तो उसकी अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन से कोई लेना देना नहीं है।
Recommended Video

शाइस्ता परवीन के साथ नाम जोड़े जाने पर मुंडी पासी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ये सब झूठ है, मेरे ऊपर झूठे आरोप लग रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंडी पासी ने कहना है कि मेरी खुद अतीक अहमद और शाइस्ता परवीन से दुश्मनी है।
इस दौरान मुंडी पासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतीक अहमद ने मेरे भाई को मरवाया था। शाइस्ता परवीन से भी मेरा कुछ लेना देना नहीं है। खबर के मुताबिक, मुंडी पासी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अतीक अहमद ने मेरे परिवार को मरवाया था, उनकी लाश भी नहीं मिली थी।
मीडिया कर्मियों ने जब मुंडी पासी से पूछा गया कि फरवरी में उनकी शाइस्ता से मुलाकात हुई थी तो पासी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि यहां नहीं हुई थी, चौराहे पर हुई थी। मुझे बहाने से बुलाया गया था और जब मैं वहां पहुंची तो वहां देखा कि कैंप लगा हुआ हैं तो मैं वहीं से भाग आई।
जानकारी के मुताबिक, एक दिन पहले ये बात सामने आई थी कि शाइस्ता परवीन कछार की रहने वाली लेडी डॉन मुंडी पासी से मिली थी। इस मुलाकात के दौरान अतीक अहमद का गनर एहतेशाम भी उनके साथ था। खबर के मुताबिक, ऐसा बताया जा रहा था कि मुंडी पासी और एहतेशाम शाइस्ता को हर पर की सूचना दे रहे हैं।
जिसके बाद पुलिस ने लेडी डॉन मुंडी पासी और एहतेशाम की तलाश तेज कर दी थी। बता दें कि मुंडी पासी पर यह भी आरोप हैं कि उसे उमेश पाल हत्याकांड की जानकारी थी। लेकिन, सोमवार को मीडिया से बातचीत के दौरान लेडी डॉन मुंडी पासी ने कहा, 'मैं कही फरार नहीं हूं।'
उन्होंने कहा कि मैं अपने घर पर ही हूं और मुझे पर लगे ये सारे आरोप गलत हैं। मुझे पुलिस फंसा रही है। बता दें कि कछार इलाके की रहने वाली मुंडी पासी जुर्म की दुनिया में जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं और धूमनगंज थाने की हिस्ट्रीशीटर रही है।
मुंडी पासी खूंखार अपराधी मूलचंद पासी की भी करीबी रही है। इतना ही नहीं, छोटा राजन गिरोह के खास शूटर बच्चा पासी गिरोह के साथ भी उसका नाम जुड़ा रहा है। फिलहाल मुंडी पासी अभी जमानत पर बाहर है।












Click it and Unblock the Notifications