MPL 2026 Record: IPL में नहीं मिला था खरीदार, अब हैट्रिक लेकर चटकाए 6 विकेट! इस गेंदबाज ने बरपाया कहर

MPL 2026 Record: मध्य प्रदेश प्रीमियर लीग 2026 (MPL T20) में क्रिकेट फैंस को एक अविश्वसनीय गेंदबाजी स्पेल देखने को मिला है। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में रॉयल निमार ईगल्स (Royal Nimar Eagles) के स्टार बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय (Kumar Kartikeya) ने भोपाल लेपर्ड्स के खिलाफ अपनी जादुई गेंदबाजी से तबाही मचा दी। कार्तिकेय ने न सिर्फ एक पारी में 6 विकेट झटके, बल्कि इस सीजन की तीसरी हैट्रिक भी अपने नाम दर्ज की।

आईपीएल में नहीं मिला था कोई खरीदार (MPL 2026 Record)

आईपीएल 2026 से पहले हुए मिनी ऑक्शन में 30 लाख रुपये की बेस प्राइस होने के बावजूद किसी टीम ने कुमार कार्तिकेय में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी। जिसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उन्हें अपने साथ बतौर नेट बॉलर जोड़ा था। कार्तिकेय ने विपरीत परिस्थितियों से उठकर प्रादेशिक लीग में यह साबित किया कि प्रथम श्रेणी और टी20 स्तर पर उनका अनुभव कितना गहरा है।

MPL 2026 Record 1

बारिश के कारण 13 ओवर का हुआ मैच

बारिश की बाधा के कारण मैच को घटाकर प्रति पक्ष 13 ओवर का कर दिया गया था। भोपाल लेपर्ड्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 15 रन पर ही 2 विकेट गंवा दिए थे। राहुल चंद्रोल (39 रन) और अंश बगड़िया (24 रन) ने 45 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इस जोड़ी के टूटते ही कार्तिकेय का तूफान आ गया।

ऐसे पूरी की जादुई हैट्रिक

कार्तिकेय ने अपने कोटे के 3 ओवरों में मात्र 24 रन देकर 6 विकेट हासिल किए। उन्होंने सबसे पहले पवन निरवानी (5) को स्टंप आउट कराया, फिर अगली ही गेंद पर प्रांजुल पुरी को क्लीन बोल्ड किया। हैट्रिक गेंद पर उन्होंने अनुराग मालवीय को एलबीडब्ल्यू (LBW) आउट किया। हालांकि, अंपायर ने पहले इसे नॉटआउट दिया था, लेकिन सटीक रिव्यू (DRS) के बाद फैसला कार्तिकेय के पक्ष में गया। पूरी टीम 13 ओवर में 107 रनों पर सिमट गई।

Kylian Mbappe Record: एम्बाप्पे ने रचा इतिहास! कर ली रोनाल्डो के इस महान वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी?
Kylian Mbappe Record: एम्बाप्पे ने रचा इतिहास! कर ली रोनाल्डो के इस महान वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी?

कनिष्क दुबे के 6 छक्के, 9.2 ओवर में ही जीता मैच

108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल निमार ईगल्स की टीम ने इस चेज को बेहद आसान बना दिया। ओपनर हिमांशु मंत्री ने 17 गेंदों में 31 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद नंबर तीन पर आए कनिष्क दुबे ने मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। दुबे ने मात्र 19 गेंदों में नाबाद 51 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे।

IND vs ENG ODI: टीम में चुने जाने के बावजूद विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस क्यों? BCCI ने रखी कौन सी शर्त!
IND vs ENG ODI: टीम में चुने जाने के बावजूद विराट कोहली के खेलने पर सस्पेंस क्यों? BCCI ने रखी कौन सी शर्त!

ईगल्स ने 9.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और तालिका के शीर्ष दो स्थानों में अपनी जगह पक्की की। मैच के बाद कार्तिकेय ने कहा कि हमारी टीम का माहौल काफी सकारात्मक है। हम हर मैच को नॉकआउट समझकर खेल रहे हैं, जिससे हमारी एकाग्रता बनी हुई है।

IRE vs IND Squad: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी गई कमान
IRE vs IND Squad: भारत के खिलाफ सीरीज के लिए आयरलैंड टीम का ऐलान, इस दिग्गज को सौंपी गई कमान
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+