Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में गिरावट! 6,181 रुपये हुई सस्ती, देखें अपने शहर में 100g से 1kg का रेट

Silver Rate Today, 23 June 2026: अगर आप भी चांदी की ज्वैलरी, सिक्के या बर्तन खरीदने की सोच रहे हैं, तो बाजार से आपके लिए बेहद चौंकाने वाली खबर आ रही है। पिछले कुछ समय से आसमान छू रही चांदी की कीमतों में आज (23 जून) गिरावट दर्ज की गई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) से लेकर हाजिर सर्राफा बाजार तक, चांदी के दाम अचानक क्रैश हो गए हैं।

मंगलवार को बाजार खुलते ही मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी के वायदा भाव में तगड़ी गिरावट देखी गई। शुरुआती कारोबार में चांदी का भाव 2.64% यानी ₹6,181 प्रति किलो की भारी गिरावट के साथ ₹2,28,129 प्रति किलोग्राम पर आ गया। आपको बता दें कि पिछले कारोबारी दिन चांदी ₹2,33,185 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी।

Silver Rate Today 23 June 2026

अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स की बात करे तो बुलियन मार्केट के मुताबिक चांदी की कीमत ₹2,29,440 प्रति किलो चल रही है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार मंगलवार सुबह तक यह भाव ₹2,37,801 प्रति किलो रहा, जबकि गुडरिटर्न्स पर चांदी की कीमत ₹2,50,000 प्रति किलो के स्तर पर देखी जा रही है।

Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए झटका! 22 जून को फिर बढ़े दाम, इतना पहुंच गया अब 100gm सिल्वर रेट
Silver Rate Today: चांदी खरीदने वालों के लिए झटका! 22 जून को फिर बढ़े दाम, इतना पहुंच गया अब 100gm सिल्वर रेट

चांदी के अलग-अलग प्रकारों के दाम (बुलियन्स के मुताबिक)

चांदी का प्रकार 1 किलो 1 औंस 1 तोला
सिल्वर 999 फाइन ₹2,29,440 ₹6,505 ₹2,676
सिल्वर 925 स्टर्लिंग ₹2,12,232 ₹6,017 ₹2,475
सिल्वर 900 कॉइन ₹2,06,496 ₹5,854 ₹2,409
सिल्वर 800 जर्मन ₹1,83,552 ₹5,204 ₹2,141

Silver Price In India: देश के बड़े शहरों में चांदी का ताजा रेट

शहर 10 ग्राम 100 ग्राम 1 किलो
दिल्ली ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मुंबई ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कोलकाता ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चेन्नई ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
पटना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लखनऊ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
मेरठ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अयोध्या ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
कानपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गाजियाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नोएडा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुरुग्राम ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
चंडीगढ़ ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
जयपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
लुधियाना ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
गुवाहाटी ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
इंदौर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
अहमदाबाद ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
वडोदरा ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
सूरत ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
पुणे ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नागपुर ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
नासिक ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
बेंगलुरु ₹2,500 ₹25,000 ₹2,50,000
भुवनेश्वर ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
कटक ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000
हैदराबाद ₹2,550 ₹25,500 ₹2,55,000

पिछले कारोबारी दिन कैसी रही चाल?

सोमवार (22 जून) को दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ने शानदार रिकवरी दिखाई थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार चांदी ₹4,800 मजबूत होकर ₹2,45,500 प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। इससे पहले के सत्र में इसमें ₹8,040 की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। यानी चांदी में इन दिनों जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

वहीं एमसीएक्स पर जुलाई कॉन्ट्रैक्ट की चांदी सोमवार को ₹5,146 बढ़कर ₹2,38,331 प्रति किलो तक पहुंच गई थी। सितंबर कॉन्ट्रैक्ट भी ₹2,43,817 प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था।

Silver Rate Today: चांदी हुई सुपर सस्ती! अचानक ₹22,000 गिरे दाम, खरीदारी का गोल्डन मौका, जानें नए रेट
Silver Rate Today: चांदी हुई सुपर सस्ती! अचानक ₹22,000 गिरे दाम, खरीदारी का गोल्डन मौका, जानें नए रेट

सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी की कीमतें केवल घरेलू मांग पर निर्भर नहीं करतीं। इनके रेट अंतरराष्ट्रीय बुलियन बाजार, अमेरिकी डॉलर की चाल, वैश्विक आर्थिक हालात, केंद्रीय बैंकों की नीतियों, आयात शुल्क, जीएसटी, रुपये की विनिमय दर और घरेलू मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होते हैं।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए), कमोडिटी एक्सचेंज और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के संकेत रोजाना कीमतों को प्रभावित करते हैं। यही वजह है कि कीमती धातुओं के रेट हर दिन बदलते रहते हैं।

Silver FAQs

Q1. आज 1 किलो चांदी का रेट कितना है?

अधिकांश बड़े शहरों में 1 किलो चांदी का भाव ₹2,50,000 है, जबकि कुछ शहरों में यह ₹2,55,000 है।

Q2. क्या चांदी में निवेश करना फायदे का सौदा है?

लंबी अवधि में चांदी को एक महत्वपूर्ण निवेश विकल्प माना जाता है क्योंकि इसका उपयोग निवेश के साथ-साथ उद्योगों में भी होता है।

Q3. 999 सिल्वर और 925 सिल्वर में क्या अंतर है?

999 सिल्वर लगभग 99.9% शुद्ध होती है, जबकि 925 सिल्वर में 92.5% चांदी और बाकी अन्य धातुएं होती हैं।

Q4. चांदी का रेट रोज क्यों बदलता है?

वैश्विक बाजार, डॉलर, औद्योगिक मांग, आयात लागत और निवेशकों की गतिविधियां कीमतों को प्रभावित करती हैं।

Q5. क्या अभी चांदी खरीदनी चाहिए?

यह आपके निवेश उद्देश्य और जोखिम क्षमता पर निर्भर करता है। कीमतों में गिरावट को कई निवेशक खरीदारी के अवसर के रूप में देखते हैं।

Q6. चांदी और सोने में कौन बेहतर निवेश है?

सोना अपेक्षाकृत स्थिर माना जाता है, जबकि चांदी में उतार-चढ़ाव अधिक होता है। दोनों का मिश्रण पोर्टफोलियो के लिए बेहतर माना जाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+