AMU में पुलिस लाठीचार्ज पर हाईकोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी, योगी सरकार से मांगा जवाब
प्रयागराज। जामिया मिलिया इस्लामिया में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद रविवार की रात में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में भी विरोध प्रदर्शन हुआ जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। पुलिसिया कार्रवाई में कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इसे लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में एएमयू के पूर्व छात्र ने जनहित याचिका दाखिल की। याचिका को स्वीकार करते हुए हाईकोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए योगी सरकार से जवाब तलब किया है।

याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस गोविंद माथुर ने अलीगढ़ पुलिस प्रशासन और एएमयू प्रशासन से इस मामले को लेकर जवाब मांगा है। दाखिल जनहित याचिका में उन तस्वीरों को भी संलग्न किया गया है जिसमें पुलिस छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठियां भांज रही है।
कोर्ट ने कहा है कि अदालत में पेश की गई तस्वीरों को देखकर ऐसे लग रहा है जैसे किसी युद्ध के हालात में विरोधियों पर दमनात्मक कार्रवाई की गई हो। हाईकोर्ट ने पूरे मामले पर राज्य सरकार सहित विश्वविद्यालय और अलीगढ़ पुलिस-प्रशासन से 2 हफ्ते के अंदर जवाब देने को कहा है। मामले की अगली सुनवाई 2 जनवरी 2020 को होगी।












Click it and Unblock the Notifications