एक से करता था प्यार और दूसरी थी लड़के पर फिदा, दोनों से की शादी फिर हो गया फरार

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अनोखी शादी हुई। मंदिर में भगवान के सामने खड़े होकर एक युवक ने दो लड़कियों की मांग में सिंदूर भरा। दोनों को मंगलसूत्र पहनाया। मंदिर में हुई इस शादी का वहां मौजूद कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में वीडियो भी बनाया। तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया और उन्हें मुबारकबाद दी। कई लोग ये भी कहते हुए सुनाई दिए कि दूल्हे ने इंसाफ किया, लेकिन अब युवक फरार हो गया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, ये शादी बीते 29 फरवरी को प्रयागराज शहर के ढरहरिया इलाके के एक मंदिर में हुई। यहां रहने वाला संतू गुप्ता एक डीजे कारोबारी के यहां काम करता था। संतू का पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से अफेयर चल रहा था, लेकिन लड़की के परिजन इसका विरोध कर रहे थे। उधर, पड़ोस की ही एक दूसरी लड़की संतू से प्यार करने लगी थी। वह संतू से शादी करना चाहती थी, लेकिन संतू उसके बजाए अपनी पसंद की लड़की से शादी करना चाहता था। कुछ समय संतू अपनी प्रेमिका के साथ बाजार गया था, जहां पड़ोसी की लड़की पहुंची और उससे शादी करने की जिद करने लगी। संतू ने पहले उसे साफ मना कर दिया, जब वह नहीं मानी तो उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंच गया।

मजबूरी में करनी पड़ी दो शादियां

मजबूरी में करनी पड़ी दो शादियां

इस मामले में संतू को जेल की हवा खानी पड़ी, लेकिन वह जमानत पर छूट आया। इसके बाद उसने अपनी प्रेमिका से मंदिर में शादी करने की तैयारी कर रहा था, तभी वहां दूसरी लड़की भी पहुंच गई। उसने संतू से शादी की जिद करते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। दूल्हा-दुल्हन सजने से पहले ही शादी की रस्म अदा करने लगे तो हंगामा होने पर वहां तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों की भीड़ और हंगामे की वजह से संतू को एक ही वक्त में दो-दो शादियां करनी पड़ीं।

शादी के बाद से ही फरार हैं संतू

शादी के बाद से ही फरार हैं संतू

एक साथ दो लड़कियों की मांग भरकर उन्हें मंगलसूत्र पहनाने के बाद से संतू फरार हो गया। फोन पर हुई बातचीत में उसने अपने दोस्तों को बताया कि उसके घरवाले किसी भी दुल्हन को साथ रखने को तैयार नहीं हैं। उसे खुद कुछ समझ नहीं आ रहा कि वह क्या करे। उधर, दोनों बीवियां उसकी तलाश में जुटी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+