पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह नैनी सेंट्रल जेल से फतेहगढ़ सेंट्रल जेल ट्रांसफर, जताया था जान का खतरा

प्रयागराज। मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह और उसके साथी की हत्या में साजिशकर्ता पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह को प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में फतेहगढ़ सेंटर जेल शि‍फ्ट कर दिया गया है। बाहुबली धनंजय सिंह ने नैनी जेल में जान का खतरा सता रहा था। धनंजय सिंह की अर्जी पर गुरुवार को उसे फर्रूखाबाद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल ट्रांसफर किया गया है। धनंजय सिंह को अब फतेहगढ़ जेल में बंद माफिया वाराणसी के सुभाष ठाकुर और मुन्ना बजरंगी की बागपत जिला जेल में हत्या के आरोपित सुनील राठी के साथ रखा जाएगा।

former mp dhananjay singh shifted to fatehgarh jail from naini central jail

धनंजय सिंह ने एमपी/एलएलए कोर्ट में कि‍या था सरेंडर

बता दें, पिछले सप्ताह प्रयागराज के एमपी/एमएलए कोर्ट में सरेंडर के बाद धनंजय सिंह को नैनी जेल में निरुद्ध किया गया था। धनंजय सिंह ने प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में अपनी जान का खतरा बताया था। बुधवार देर रात धनंजय सिंह के ट्रांसफर का आदेश जेल प्रशासन को मिला था। धनंजय सिंह को गुरुवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में फर्रुखाबाद की सेंट्रल जेल फतेहगढ़ ट्रांसफर कर दिया गया। नैनी सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक पीएन पांडेय का कहना है क‍ि देर रात शासन से आदेश मिलने के बाद ही धनंजय सिंह को यहां से फतेहगढ़ जेल भेजने की तैयारी शुरू हो गई थी।

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में पहले से बंद है मुन्‍ना बजरंगी की हत्‍या का आरोपी सुनील राठी

फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में मुन्ना बजरंगी की जेल में हत्या का मुख्य आरोपित सुनील राठी बंद है। सुनील राठी के साथ वहां पर वाराणसी निवासी माफिया सुभाष ठाकुर, प्रयागराज का माफिया पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख दिलीप पहले से ही फतेहगढ़ जेल में बंद हैं। इसके अलावा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी और माफिया अभय सिंह के कई गुर्गे और शार्प शूटर भी यहां बंद हैं। नैनी सेंट्रल जेल में 68 ऐसे बड़े कैदी बंद हैं, जोकि दूसरे जिलों से ट्रांसफर किए गए थे, जिनसे बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जान को खतरा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+