डॉन ब्रदर्स अतीक और अशरफ के हत्यारे लवलेश का एक्टिव हुआ FB अकाउंट, पोस्ट में लिखी ये बात

डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले शूटर लवलेश तिवारी का फेसबुक अकाउंट हाल में एक्टिव हुआ है और उससे एक पोस्ट भी की गई है। जिसके बाद पुलिस ने मामला संज्ञाने में लेते हुए जांच के आदेश दिए है।

Lavlesh Tiwari

डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले शूटर लवलेश तिवारी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रतापगढ़ जेल में बंद लवलेश तिवारी का फेसबुक अकाउंट एक बार फिर से एक्टिव हुआ है और उसके अकाउंट से एक पोस्ट भी किया है।

जैसे ही लवलेश तिवारी के फेसबुक अकाउंट एक्टिव होने की जानकारी पुलिस को मिली तो इस मामले की जांच के आदेश साइबर सेल को दे दिए हैं। लवलेश तिवारी नाम के फेसबुक अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'फैन्स तो सेलिब्रेटी के होते हैं मेरे तो चाहने वाले हैं, महाराज लवलेश तिवारी'।

लवलेश तिवारी नाम के फेसबुक से पोस्ट किए गए इस कैप्शन पर कई यूजर्स ने खूब लाइक और तरह-तरह के कमेंट भी किए हैं। सोशल मीडिया यूजर्स लवलेश तिवारी को शेर बता रहे है तो कोई हीरो। वहीं, अब पुलिस ने इस मामले की जांच के आदेश साइबर सेल को दे दिए है।

Recommended Video

    जा‍न‍िए कौन है अतीक को गोली मारने वाले 3 लोगों में से एक Lavlesh Tiwari, लड़की को थप्‍पड़ भी मारा था

    बता दें कि अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीन शूटरों में एक लवलेश भी था। लवलेश तिवारी बांदा जिले का रहने वाला है और इस वक्त प्रतापगढ़ जिले में बंद है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि जब लवलेश जेल में बंद है तो आखिर उसके FB अकाउंट से ये पोस्ट किसने और कैसे किया।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 16 अप्रैल के बाद लवलेश तिवारी के अकाउंट पर से कोई पोस्ट नही की गई। लेकिन,12 मई को अचानक सेयह पोस्ट वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बांदा के SP अभिनंदन ने बताया कि फेसबुक पोस्ट का मामले को संज्ञान में आया है।

    एसपी ने बताया कि इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी गई है। यह चेक किया जा रहा है कि कौन यह अकाउंट चला रहा है। जांच के बाद आगे इसमें कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+