प्रयागराज में ट्रेन पलटाने की साजिश, रेलवे ट्रैक पर रखे गए पत्थर, गुजर गई मालगाड़ी, जांच जारी
उत्तर प्रदेश में लगातार रेल पलटाने की साजिश करने की घटनाएं सामने आ रही है। शरारती तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक पर लोहा पत्थर सहित अन्य सामान रखकर ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जनपद के सामने आया है।
प्रयागराज जनपद में भी रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों द्वारा पत्थर रख दिया गया। बताया जा रहा है कि पत्थर रखने के बाद मालगाड़ी उसके ऊपर से गुजर गई और पत्थर मालगाड़ी के पहिए से टकराकर चकनाचूर हो गया। इस मामले की जानकारी पायलट द्वारा आरपीएफ को दी गई।

जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे तो उन्हें रेलवे ट्रैक पर चकनाचूर हुए पत्थर का निशान देखने को मिला। हालांकि पत्थर किसने रखा था इसके बारे में जानकारी नहीं हो पाई। आरपीएफ द्वारा इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
डीएफसी लाइन पर रखा गया था पत्थर
लाइव हिंदुस्तान की खबर के अनुसार नई करछना रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर शरारती तत्वों द्वारा बड़ा सा पत्थर रख दिया गया था। न्यू मनौरी लाइन से न्यू करछना की ओर जा रही मालगाड़ी का पहिया ऊपर चढ़ा तो वह चकनाचूर हो गया।
बताया जा रहा है कि यह घटना शुक्रवार देर रात्रि की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आरपीएफ के जवान जांच पड़ताल करते हुए किलोमीटर संख्या 271/42 पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि रेलवे ट्रैक पर चकनाचूर हुआ पत्थर पड़ा हुआ था।
पत्थर देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि पत्थर को रेलवे ट्रैक पर रखा गया था और मालगाड़ी का पहिया उसके ऊपर से होकर गुजर गया था। रेलवे ट्रैक पर चकनाचूर हुए पत्थर को देखने के बाद आरपीएफ के जवानों द्वारा इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई।
अधिकारियों द्वारा इस मामले में जांच की बात कही जा रही है। मामले में आरपीएफ के सीनियर डीएसपी विजय प्रकाश पंडित ने मीडिया कर्मियों से बताया कि रेलवे ट्रैक पर बड़ा सा पत्थर रखा गया था। यह जांच का विषय है।












Click it and Unblock the Notifications