सीएम योगी ने प्रयागराज को दी 3357 करोड़ रुपए की योजनाओं की सौगात, अनुसूचित जाति महासम्मेलन को किए संबोधित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को प्रयागराज में 3357 करोड़ रुपये की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। प्रयागराज में आयोजित अनुसूचित जाति महासम्मेलन में मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं।

उन्होंने कहा कि प्रयागराज ऋषि वाल्मीकि की धरती है और प्रयागराज में गंगा, यमुना और सरस्वती आदि नदियों का संगम है। उन्होंने यह भी कहा कि इस धरती को अनेक महापुरुष पुष्पवित और पल्लवित करते रहे हैं।

cm-yogi-addressed-the-scheduled-caste-mahasammelan-in-prayagraj

उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मान दिया है और उनसे जुड़े पंचशील तीर्थ बनाए जा रहे हैं। यूपी सरकार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का स्मारक बनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बनाए गए संविधान से प्रेरणा लेकर वे आगे बढ़ रहे हैं।

सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार जो कहती है, उसे समय से पहले ही पूरा कर देती है। उत्तर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में यूपी में कुल मुसहर आदि लोगों को जमीन का पट्टा दिया जाएगा और आवास भी दिया जाएगा।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि यूपी सरकार में जाति के आधार पर नहीं बल्कि जरूरत के आधार पर लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है और जरूरत के आधार पर ही उन्हें विकास से जोड़ने का काम भी किया जा रहा है।

वहीं उन्होंने कहा कि संगम नगरी के विकास के लिए 424 योजनाओं का शिलान्यास उनके द्वारा किया गया है। इन योजनाओं के चलते संगम नगरी का विकास होगा। उन्होंने कहा कि कुंभ में स्नान करने के लिए देश दुनिया से काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और मां गंगा सबको एक समान आशीर्वाद देती हैं, इसी तरह सरकार भी बिना भेदभाव के काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+