CBI ने पूर्व विधायक पूजा पाल के खिलाफ दर्ज किया हत्या का मुकदमा

प्रयागराज। अतीक अहमद और उनके कुनबे की राजनैतिक साख को चुनौती देकर अशरफ को हराने वाली पूर्व विधायक पूजा पाल के विरूद्ध सीबीआई ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पूजा पाल के अलावा उनके भाई पर भी सीबीआई ने रिपोर्ट दर्ज की है। हालांकि, यह मामला ऐसे समय में सामने आया है जब खुद पूजा पाल अपने पति राजूपाल की हत्या के मामले में सीबीआई जांच करवा रही हैं और अब खुद ही सीबीआई की गिरफ्त में आती नजर आ रही हैं। पूजा पाल पर 3 साल पहले ललित हत्याकांड को अंजाम दिलाने का अरोप लगा था और उसी मामले में अब उनके विरूद्ध मुकदमा सीबीआई ने लिखा गया है।

cbi files murder case against ex mla pooja pal

2 साल से सीबीआई कर रही जांच

3 फरवरी 2016 को सिविल लाइंस में हुए ललित हत्याकांड के मामले में पिता की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने ही सीबीआई जांच का आदेश दिया था और पिछले दो साल से सीबीआई इस केस पर काम रही है। सीबीआई जांच में अब पूजा पाल के विरुद्ध कुछ सुबूत एकत्रित होने के बाद सीबीआई ने अपना एक्शन शुरू किया है। मामले में पूर्व बसपा विधायक पूजा पाल और उसके भाई राहुल पाल समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लखनऊ में दर्ज किया है। यह मुकदमा सीबीआई लखनऊ की स्पेशल क्राइम ब्यूरो ने लिखा है।

क्या था मामला

Recommended Video

    प्रयागराज: पुलिस ने हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़

    प्रयागराज शहर के सिविल लाइन के पास बीएसएनएल आफिस मोड़ पर तीन फरवरी 2016 को तीन युवक मौजूद थे। जिनमे वीरेन्द्र, ललित व उसका दोस्त विक्रम सिंह शामिल थे। अचानक इन पर फायरिंग शुरू हो गयी और हमलावरों ने ताबड़तोड गोलियां बरसायी। इस घटना में ललित की मौत हो गई थी जबकि वीरेन्द्र व विक्रम घायल हो गये था। इस मामले में विनोद कुमार ने सिविल लाइन थाने में एफआईआर लिखायी । जिसमें आरोप था कि उनकी जमीन को लेकर तत्कालीन विधायक पूजा पाल व उनके करीबियों से विवाद चल रहा था। इस विवाद में ही पूजा पाल के इशारे पर कुछ लोगों ने बेटे को गोली मारी थी। चूंकि उस समय पूजा विधायक थीं और अतीक से सीधी टक्कर लेने का बाद उनका वर्चस्व इलाहाबाद में तेजी से बढ़ रहा था। साथ ही पूजा को सरकार से भी सीधा सपोर्ट था। ऐसे में जांच प्रभावित होने व न्याय न मिलने के आरोपों के साथ विनोद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की और सीबीआई जांच की मांग की। हाईकोर्ट ने 24 नवंबर, 2017 को इस हत्याकांड की जांच सीबीआई से कराने का आदेश प्रदेश सरकार को दिया था। जिसके बाद से सीबीआई ने इस मामले की जांच शुरू कर दी थी। अब सीबीआई ने इस मामले में पूजा पाल, राहुल के अलावा राजेश त्रिपाठी, संदीप यादव, दिलीप पाल, मुकेश केसरवानी, पृथ्वी पाल के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+