CAA-NRC protest: शाहीन बाग की तरह प्रयागराज में धरने पर बैठी हैं महिलाएं

प्रयागराज। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिल्ली के शाहीन बाग की तरह यूपी के प्रयागराज भी प्रदर्शन जारी है। खुल्दाबाद में सैकड़ों महिलाएं तीन दिन से धरने पर बैठी हैं। पुलिस ने उन्हें समझाने और धरना खत्म करने की कोशिश की, लेकिन महिलाएं डटी रहीं।

CAA protest women protest similar as shaheen bagh in prayagraj

सीएए और एनआरसी के विरोध में प्रयागराज के खुल्दाबाद स्थित मंसूर अली पार्क में रविवार की दोपहर 100 से ज्यादा महिलाएं जुटीं और धरना पर बैठ गईं। सूचना पर पुलिस धरनास्थल पहुंची और महिलााओं से धरना खत्म करने की बात कही। महिलाओं के इनकार पर देर रात पीएसी बुलाई गई, लेकिन महिलाएं धरनास्थल पर डटी रहीं।

महिलाओं का कहना है कि उनका विरोध किसी पार्टी और सरकार से नहीं है, बल्कि हिंदुस्तान के धर्मनिरपेक्ष स्वरूप को बिगाड़ने की कोशिश से है। धरना दे रहीं सबीना अहमद ने बताया कि उनके पास अपनी नागरिकता के प्रमाण हैं, लेकिन कम पढ़े-लिखे तमाम ऐसे लोग हैं, जिन्होंने जागरूकता के अभाव में इस तरह के दस्तावेज नहीं बनवाए। उनके यहां घरेलू काम करने वाली महिला भी इनमें से एक हैं, तो क्या ऐसे लोगों को देश में रहने का अधिकार नहीं। वह ऐसे लोगों के लिए इस प्रदर्शन में शामिल होने आईं हैं। महिलाओं का कहना है कि उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+