7 माह की गर्भवती प्रेमिका को प्रेमी ने हत्याकर रेलवे ट्रैक पर फेंका, इस बात से था नाराज

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक प्रेमी द्वारा अपनी ही प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। वारदात को प्रेमी ने सिर्फ इसलिए अंजाम दिया क्योंकि प्रेमिका गभर्वती हो गई थी और शादी करने का दबाव बना रही थीं। इस बात से नाराज होकर प्रेमी ने उससे पीछा छुडाने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। दो दिन बाद युवती के पिता ने शव की शिनाख्त की तो उसकी प्रेम कहानी का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

रेलवे ट्रैक पर मिला था शव

प्रयागराज के धूमनगंज थाना के बम्हरौली रेलवे ट्रेक पर 2 सितंबर को एक युवती का शव मिला था। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और शिनाख्त की कोशिश शुरू की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने आसपास के जिलों में युवती की तस्वीर भेज दी और युवती का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई कि युवती गर्भवती थी। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। इसी दौरान युवती के लापता होने की सूचना उसके पिता ने कौशांबी जिले के करारी थाने में दर्ज करायी। जहां युवती की फोटो पिता को दिखाई गई तो पिता ने बेटी को पहचान लिया।

दो साल पहले शुरू हुआ था प्यार

दो साल पहले शुरू हुआ था प्यार

पुलिस के अनुसार, कौशांबी के करारी थाना अन्तर्गत अवाना आलम गांव पड़ता है। यहीं के रहने वले बड़ेलाल प्रजापति की बेटी रीना से दो साल पहले जीतेंद्र कुमार की मुलाकात हुई थी। जीतेंद्र पश्चिम शरीरा के दस्यु पूरा गांव का रहने वाला था। लेकिन, दो साल पहले वह अपने चाचा के घर आ गया था, जो रीना के पड़ोसी थी। जीतेंद्र यहां रहकर ट्रैक्टर चलाता था। इसी दौरान उसकी रीना से दोस्ती हो गयी और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के साथ रहने लगे। घर वालों को इस रिश्ते की भनक लगी तो दोनों को फटकारा गया। तब जीतेंद्र ने चाचा का घर छोड़ दिया और तीन महीने पहले उसने कोटवा गांव किराये पर कमरा ले लिया।

छुटकारा पाने के लिए उठाया ये कदम

छुटकारा पाने के लिए उठाया ये कदम

रीना उससे मिलने के लिए यहां कमरे पर आया करती थी और शादी करने के लिये दबाव बनाने लगी थी। जीतेंद्र परिजनों के दबाव के कारण रीना से छुटकारा पाना चाहता था, लेकिन रीना किसी भी कीमत पर शादी की जिद पकड़े हुये थी। 2 सितंबर को जब रीना उससे मिलने आई और उसने बताया कि वह गर्भवती है तो जीतेंद्र फिर आनाकानी करने लगा। पर रीना ने जीतेंद्र से कहा कि अगर उसने शादी नहीं कि तो वह थाने जायेगी और उसे व उसके पूरे परिवार पर कानूनी कार्रवाई करायेगी। इसके बाद बाद जीतेंद्र ने हत्या करने का प्लान बनाया और रीना की हत्या कर उसका शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+