इलाहाबाद विश्वविद्यालय में उपद्रवियों ने फेंका बम

बताया जा रहा है कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार दोपहर कुछ उपद्रवी तत्वों ने डीन कार्यालय, शुल्क काउंटर और कुलपति कार्यालय के बाहर बम फेंका। बम फेंक कर उपद्रवी मौके से फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल बम फेंकने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेश यादव ने संवाददाताओं से कहा कि हालात पूरी तरह से पुलिस के नियंत्रण में है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। उपद्रवियों को चिन्हित करने में विश्वविद्यालय प्रशासन की भी मदद ली जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications