प्रयागराज: सागर रत्ना रेस्टोरेंट में ताबड़तोड़ बम बाजी, चार घायल
Prayagraj News, प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में शनिवार की देर रात बेखौफ बदमाशों ने बम बाजी करके शहर में दहशत फैला दी है। घटना शहर की कड़ी सुरक्षा वाले इलाके बालसन में हुई है। यहां बाइक सवार बदमाशों ने एक रेस्टोरेंट पर ताबड़तोड़ बम बाजी की है। जिससे रेस्टोरेंट के अंदर बैठे कई लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद भगदड़ मची और लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, घटना की सूचना के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई और आसपास के इलाकों में पुलिस चेकिंग कर हमलावरों की तलाश की जाने लगी। हालांकि बदमाश कौन थे? इसका अभी कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

क्या है मामला
प्रयागराज जिले के बालसन चौराहे पर सागर रत्ना रेस्टोरेंट है। रात लगभग 10:00 बजे लोग रेस्टोरेंट में बैठकर भोजन कर रहे थे। इसी दौरान रेस्टोरेंट के बाहर वाले हिस्से में लगे कांच के दरवाजे पर जोरदार धमाका हुआ और कांच के टुकडे चारों और धमाके के साथ फैल गए। रेस्टोरेंट में बैठे लोग चौके और चीखने-चिल्लाने लगे। लेकिन, इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता एक के बाद एक तीन और धमाके हुए। लोग रेस्टोरेंट्स के अंदर से अपनी जान बचाकर भागने लगे और भगदड़ लगे। बालसन चौराहे पर धड़ाधड़ दूसरी दुकानें बंद होने लगी और सूचना पुलिस को दी गई। हालांकि चौराहे पर पहले से ही लगी पुलिस घटना के बाद मौके पर पहुंची और वायरलेस से पूरे जिले में वारदात की सूचना प्रसारित हुई।
एक परिवार के 4 लोग घायल
बमबाजी के दौरान सागर रत्ना रेस्टोरेंट के निचले तल पर भोजन कर रहे करछना के रहने वाले आनंद केसरवानी का परिवार घायल हो गया है। आनंद अपनी पत्नी पिंकी बेटी अनुष्का व भतीजे ही सृजन के साथ रेस्टोरेंट में आए हुए थे और बम बाजी के बाद वह और उनका परिवार घायल हो गया है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में ले जाया गया है। रेस्टोरेंट पर बम बाजी क्यों हुई? और हमला किस पर हुआ था? अभी यह बात राज बनी हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कप्तान अतुल शर्मा ने लोगों से पूछताछ की पर कोई सुराग नहीं लग सका। रेस्टोरेंट मालिक से भी किसी तरह का कोई विवाद नहीं हुआ था। ऐसे में अब पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है और उससे ही क्लू मिलने की संभावना है। पुलिस के अनुसार घटना को बाइक सवार बदमाशों ने अंजाम दिया है।












Click it and Unblock the Notifications