इलाहाबाद में आज से भाजपा बजाएगी चुनावी बिगुल

इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश में आज से भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरु हो रही है। इस बैठक के साथ ही माना जा रहा है इसमें यूपी चुनाव के लिए भाजपा मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर सकती है। इस बैठक के साथ ही माना जा रहा है कि भाजपा यूपी में अपना चुनावी अभियान भी शुरु रही है। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यहां शिरकत करेंगे।

BJP all set to start kick start its UP election campaign from Allahabad

बैठक में इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि यूपी में भाजपा की चुनावी रणनीति क्या होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानि सोमवार को इलाहाबाद के परेड़ मैदान में विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी अपनी राजनैतिक और आर्थिक प्रस्ताव भी पारित करेगी। माना जा रहा है कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री जोकि भाजपा में शामिल हो चुके हैं उन्हें बी राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हो सकते हैं।

पार्टी के आर्थिक प्रस्ताव को अंतिम रूप देने की जिम्मेदारी पार्टी के महासचिव राम माधव को सौंपी गयी है। बैठक से पहले इलाहाबाद में पोस्टर वार छिड़ा हुआ है। एक तरफ जहां पीएम मोदी की रैली स्थल के पोस्टर फाड़ दिये हैं और उसकी जगह सपा के पोस्टर लगा दिये गये हैं। तो दूसरी तरफ भाजपा की अंदरूनी फसाद के पोस्टर भी लगे हैं।

शहर में योगी आदित्यनाथ, वरुण गांधी के पोस्टर लगे हैं। लेकिन जो सबसे अहम बात सामने आयी है पोस्टर में वह है मुख्य पोस्टर में पीएम मोदी के साथ राजनाथ सिंह का फोटो। ऐेसे में कयास लगाये जा रहे हैं कि राजनाथ सिंह को यूपी का सीएम उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+