PM मोदी के सामने वाराणसी से चुनाव लड़ना चाहते हैं बाहुबली अतीक अहमद, कोर्ट में दी अर्जी

Prayagraj News, प्रयागराज। बाहुबली सांसद अतीक अहमद (Atique Ahmed) एक बार फिर चर्चाओं में है। बता दें कि अतीक अहमद ने वाराणसी संसदीय सीट से पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए इलाहाबाद की एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में अर्जी देकर परोल मांगी है। अतीक के वकीलों दयाशंकर मिश्र और राधेश्याम पांडेय की ओर से दाखिल की गई इस अर्जी में कहा गया है कि अतीक ने वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र भी ले लिया है लेकिन जेल में होने के कारण वह चुनाव प्रचार नहीं कर पाएगा, इसलिए उसे तीन सप्ताह की परोल दी जाए। अतीक की इस अर्जी पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी।

जेल से ही नामंकन होगा

जेल से ही नामंकन होगा

अतीक (atiq ahmed) की और से स्पेशल कोर्ट में दी गयी अर्जी के अनुसार उनके लिये वाराणसी से नामंकन प्रपत्र ले लिया गया है। नामांकन के लिये सारे कागजात भी तैयार कर लिये जा चुके है। जेल से ही वह नामांकन करेंगे। माना जा रहा है कि अतीक के खास लोगों की पूरी टीम उनके चुनाव लड़ने के लिये पूरी तैयारी कर रही है और नामांकन भी उनके द्वारा किया जायेगा। संभावना है कि अतीक के परिवार से भी नामांकन के दौरान कोई मौजूद रहे है। हालांकि भाई अशरफ या बेटे उमर पर कानूनी शिंकजे के डर से इनका सामने आना मुश्किल नजर आ रहा है। फिलहाल अतीक के इस फैसले से यूपी की सियासत गर्मा गई है।

तीन सप्ताह की मांगी पैरोल

तीन सप्ताह की मांगी पैरोल

फूलपुर से सांसद रहे चुके अतीक अहमद (atiq ahmed) पिछले दो साल से जेल में बंद हैं और पिछली बार फूलपुर लोकसभा के लिये हुये उप चुनाव में वह जेल के अंदर से ही चुनाव लडें थे। लेकिन, प्रचार प्रसार के लिये उन्हें जमानत नहीं मिली और जेल में बंद रहे। जिसका कारण अपेक्षाकृत उनका चुनाव हितकर नहीं रहा और वह बुरी तरह से चुनाव हार गये। अतीक भी इस बात को समझ चुके हैं कि बिना जेल से बाहर आये और प्रचार प्रसार किये उन्हें उतने वोट नहीं मिलेंगे, जिससे वह जीत का आंकडा छू सके। ऐसे में वाराणसी से चुनाव लड़ने के लिये अतीक की टीम ने खास प्लान तैयार किया है और स्पेशल कोर्ट से तीन सप्ताह की पैरोल मांगी है। अतीक के वकील राधेश्याम पांडे ने बताया कि शनिवार को बेल एप्लीकेशन लगा दी गई है जिसकी सुनवाई सोमवार को होगी। प्रकरण पर 29 अप्रैल को सुनवाई होगी। मामले पर सुनवाई स्पेशल कोर्ट के जज पवन कुमार तिवारी करेंगे।

शिवपाल की पार्टी से टिकट मिलने की चर्चा

शिवपाल की पार्टी से टिकट मिलने की चर्चा

चर्चा है कि अतीक अहमद (atiq ahmed) को शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) की पार्टी प्रसपा से टिकट मिल सकता है। हालांकि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) ने ऐसे किसी भी दावे से इंकार किया है। बता दें कि पहले भी प्रसपा से अतीक को फूलपुर से चुनाव लड़ने का खबर सामने आ रही थी। लेकिन प्रसपा से गठबंधन करने वाली अपना दल कृष्णा गुट ने अपने कदम पीछे खींच लिये थे और वह कांग्रेस के साथ हो गई और फूलपुर से खुद ही अपना गठबंधन प्रत्याशी उतार दिया था। इसके बाद से अतीक के चुनाव लड़ने की संभवना सपा से भी उठी लेकिन अंतिक समय तक बात नहीं बनी। इधर अतीक के नैनी जेल से गुजरात जेल में ट्रांसफर का भी आदेश सुप्रीम कोर्ट से आ गया, जिसके बाद से अतीक का राजनैतिक कैरियर खतम होने के कगार पर था। लेकिन अचानक से अतीक की वाराणसी से दावेदारी ने उनकी सियासत की नयी पारी का ऐलान कर दिया है।

ये भी पढ़ें:- वाराणसी सीट पर क्या हैं जीत-हार के पुराने सियासी आंकड़े

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+