Atiq Ahmed करेली इलाके की बदलना चाहता था पूरी डेमोग्राफी, बसाना चाहता था अपनी एक अलग माइनॉरिटी बस्ती

अतीक अहमद प्रयागराज के करेली इलाके में माइनॉरिटी बस्ती बसाना चाहता था। इसके लिए अतीक ने लगातार अवैध तरीके से गरीब लोगों की जमीनों पर कब्जे भी कर रहा था।

Atiq Ahmed News

Atiq Ahmed News: माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के 44 साल के साम्राज्य का शनिवार 15 अप्रैल को उस वक्त अंत हो गया, जब तीन शूटर्स ने अतीक और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में गोली मारकर हत्या कर दी। लेकिन, क्या आप जानते है अतीक अहमद करेली इलाके में माइनॉरिटी बस्ती बसाना चाहता था।

जी हां...इसके लिए अतीक अहमद लगातार जमीनों पर कब्जे भी कर रहा था। ताकि, वह करेली इलाके की पूरी डेमोग्राफी बदल सके। अतीक अहमद ऐसा इसलिए कर रहा था ताकि, चुनाव के समय उसे फायदा मिल सके। इसके लिए अतीक ने अपने शूटरों को भी इन इलाकों में बसाया था, ताकि उसका दबदबा भी कायम रह सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अतीक इस इलाके में अल्पसंख्यकों को बसाना चाहता था और बाकी धर्मों के लोगों को बाहर का रास्ता दिखाना चाहता था। UP STF के एडीजी अमिताभ यश ने एक टीवी चैनल को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि अतीक अहमद ने करेली विधानसभा क्षेत्र में बड़ी भूमि पर कब्जा कर रखा था और यहां अल्पसंख्यकों को ही बसाने का प्लान था।

बताया कि अतीक ने इसके लिए कमजोर वर्ग के बहुत सारे गरीब लोगों की जमीन पर कब्ज कर लिया था। इसके बाद अतीक ने यहा पर माइनॉरिटी टाउनशिप बनाने की शुरुआत की थी। खबर के मुताबिक, अतीक अपना दबदबा बढ़ाने के साथ-साथ राजनीतिक पकड़ को और मजबूत करना चाह रहा था।

इतना ही नहीं, अतीक के खिलाफ कोई अपना मुंह ना खोल सके इसलिए उसने अपने शूटरों को भी इन इलाकों में बसाया था। हालांकि, एसटीएफ ने उसके गैंग की इन कोशिशों को विफल कर दिया। वह करेली के पास डेमोग्राफी बदलने की कई कोशिशें कर चुका था।

अमिताभ यश ने गुड्डू मुस्लिम को लेकर कहा कि वह पुराना कॉन्ट्रैक्ट किलर है और साल 1999 में गोरखपुर पुलिस ने ड्रग्स मामले पुलिस ने गिरफ्तार किया था। ड्रग्स मामले में उसे 10 साल की जेल हुई थी। अतीक ने गुड्डू की जमानत करवाई थी और तब से ही वह अतीक गैंग के लिए काम करता था।

Recommended Video

    Atiq Ahmad पर बम से हुआ था हमला, Guddu Muslim ने बनाया IPS को फंसाया | Prayagraj | वनइंडिया हिंदी

    गुड्डू मुस्लिम से जब पूछताछ हुई तो उसने खुद को बमबाज बताया था। उसने यह भी स्वीकार किया था कि बिहार के पूर्व विधायक और बाहुबली रंजन तिवारी के साथ मिला था और जेल में ही उसे किसी की हत्या करने की सुपारी दी गई थी। बाद में उसकी बातों के सबूत भी मिले थे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+