शूटरों ने 14 अप्रैल को की थी Atiq Ahmed और Ashraf की हत्या की कोशिश, इस वजह से फ्लॉप हुआ प्लान

प्रयागराज पुलिस पूछताछ में तीनों हत्यारोपियों (लवलेश, शनि और अरुण) ने बताया कि डॉन ब्रदर्स की हत्या की कोशिश 14 अप्रैल को की थी। लेकिन, बाद उन्होंने इस वजह से अपना इरादा बदल लिया।

Atiq Ahmed News

Atiq Ahmed News: डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की हत्या करने वाले तीनों शूटर्स से पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में तीनों हत्यारोपियों (लवलेश, शनि और अरुण) ने कई अहम खुलासे किए हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि शूटर्स ने डॉन ब्रदर्स की हत्या की कोशिश 14 अप्रैल को की थी।

हालांकि, तीनों शूटर्स ने बाद में अपना इरादा बदल लिया और फिर इस घटना को 15 अप्रैल को अंजाम दिया गया। लवलेश, शनि और अरुण ने डॉन ब्रदर्स अतीक अहमद और अशरफ की 15 अप्रैल की देर रात प्रयागराज के कॉल्विन अस्पातल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी थी।

तीनों शूटर्स ने पुलिस कस्टडी में अतीक और अशरफ पर हमला बोल था और अतीक के सिर से पिस्टल सटाकर गोली मार दी थी। इस हत्याकांड के बाद प्रयागराज पुलिस ने तीनों हमलावरों को मौका-ए-वारदात से गिरफ्तार कर लिया था। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया था।

अब पुलिस ने इन तीनों शूटर्स से राज उगलवाने के लिए मनोवज्ञानिक ढंग से पूछताछ शुरू कर दी है। हिन्दुस्तान की खबर के मुताबिक पूछताछ में शनि ने बताया कि अतीक अहमद और अशरफ को 14 अप्रैल को जब सीजेएम कोर्ट में पेश किया था, तभी उन्होंने मारने की कोशिश की थी।

हालांकि, उस समय डॉन ब्रदर्स अतीक और अशरफ के आसपास भारी पुलिस फोर्स थी। इसलिए उन्हें अपने प्लान बदलना पड़ा था। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मी बनकर 15 अप्रैल को इस घटना को अंजाम दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि पुलिस कस्टडी समाप्त होने के बाद तीनों का नारको टेस्ट भी कराया जा सकता है।

Recommended Video

    Atiq Ahmed पर हमला करने वाले सनी ने किया बड़ा खुलासा, बताया कहां से मिले थे हथियार | वनइंडिया हिंदी

    ताकि, तीनों शूटर्स के बयानों की सच्चाई के बारे में पता चल सके। पूछाताछ में तीनों शूटर्स अतीक अहमद को मारकर पैसा और नाम कमाने की बात दोहराते रहे। शूटर शनि ने कहा कि मेरा कोई आका नहीं है, मैं खुद एक डॉन हूं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+