'मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप हूं', बेटे असद के जनाजे में शामिल ना होने पर फिर रोया अतीक अहमद

बेटे असद के जनाजे में शामिल ना होने पर फूट-फूटकर रोया अतीक अहमद। इस दौरान अतीक अहमद ने कहा, 'मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप हूं, जो अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल नो सका।'

Atiq Ahmed son asad funeral

Atiq Ahmed son asad funeral: माफिया से राजनेता बने अतीक अहमद के बेटे असद अहमद का शव कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 15 अप्रैल को सुपुर्द-ए-खाक हो गया। असद के जनाजे को रिश्तेदारों ने कंधा दिया और कसरी मसरी कब्रिस्तान में दफना दिया गया।

लाख कोशिशों के बावजूद अतीक अहमद अपने बेटे असद के जनाने में ना तो शामिल हो सका और ना ही उसे कंधा दे सका। बेटे के जनाजे में शामिल ना होने के गम में अतीक फूट-फूटकर रोया।

Recommended Video

    दफन हो गया असद अहमद, रोते हुए बोला- मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप

    इस दौरान अतीक अहमद ने कहा, 'मैं दुनिया का सबसे बदनसीब बाप हूं, जो अपने बेटे के जनाजे में भी शामिल नो सका।' इस दौरान अतीक अहमद ने रोते हुए कहा कि मैं बर्बाद हो गया हूं।

    इस दौरान अतीक ने पुलिसकर्मियों से पूछा कि मेरी बीबी (शाइस्ता परवीन) कहा है? वहीं, असद के जनाजे में शामिल ना हो पाने से अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    असद के जनाजे को नाना हामिद अली और मौसा समेत 20-25 रिश्तेदारों को ही कब्रिस्तान के अंदर जाने दिया गया। अतीक बेटे के जनाजे में शामिल नहीं हो पाया। बता दें, सुपुर्द-ए-खाक की रस्म के दौरान कब्रिस्तान की ड्रोन से निगरानी की जाती रही और पुलिस की सख्त सुरक्षा रही।

    बता दें, अतीक अहमद और उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं हो पाईं। हालांकि,अतीक अहमद ने असद के जानजे में शामिल होने के लिए सेशन कोर्ट में अर्जी दी थी, लेकिन सुनवाई होने से पहले ही असद को उसके दादा और दादी की कब्र के पास दफना दिया गया।

    असद के जनाजे में अतीक के परिवार का कोई भी सदस्य शामिल नहीं हो सका। हालांकि, करीबी रिश्तेदार और मोहल्ले के कुछ लोगों को ही जनाजे और दफ़नाने की प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति मिली। इस दौरान पुलिस की तरफ से सुरक्षा के चाक-चबंद व्यवस्था की गई थी।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, असद के जनाजे में शामिल होने वाले सभी लोगों का नाम,पता,मोबाइल नंबर पुलिस नोट कर रही है। साथ ही, अतीक के पुश्तैनी घर से कब्रिस्तान तक ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है।

    वहीं, दूसरी तरफ अतीक के शूटर गुलाम के शव को शिवकुटी लाया गया है। शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में शूटर गुलाम का शव दफन होगा। पुलिस ने शिवकुटी में भी सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए है। बता दें, शिवकुटी स्थित कब्रिस्तान में गुलाम का शव सुपुर्द-ए-खाक हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+