योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी समेत 99 समर्थकों के खिलाफ जारी हुआ गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

प्रयागराज। योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। उनके विरूद्ध स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। तिवारी के खिलाफ चक्काजाम आदि करने के मामले में मुकदमा दर्ज है और इसी मामले में सांसद विधायक स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान उपेंद्र तिवारी हाजिर नहीं हुए, जिस पर कोर्ट उनके विरूद्ध सख्ती दिखाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है और उन्हें कोर्ट में उपस्थिति होने को कहा है।

arrest warrant issued against yogi minister upendra tiwari

क्या है मामला

प्रयागराज की सांसद विधायक स्पेशल कोर्ट में आई पत्रावलियों के अनुसार मामला 2014 का है और घटना बलिया जिले की है। यहां के सुखपुरा इलाके में 9 अक्टूबर को फेफना के विधायक उपेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने बलिया सिकंदरपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया था। इससे यातायात पूरी तरह से ठप्प हो गया था और जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया तो पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झड़प हुई थी। इसी मामले में सुखपुरा थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह ने विधायक उपेंद्र तिवारी, जिला पंचायत सदस्य बृजनाथ सिंह, केतकी सिंह आदि पर नामजद मुकदमा दर्ज कराया था।

मुकदमा ट्रांसफर होकर आया

2014 में सड़क चक्काजाम आदि मामले का मुकदमा बलिया जिला कचहरी में चल रहा था। लेकिन, इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई थी। जिस पर इस मुकदमे को हाईकोर्ट के आदेश पर स्पेशल कोर्ट ट्रांसफर किया गया और अब इस मामले की सुनवाई यहां शुरू हुई है। इस मामले में मंत्री उपेंद्र तिवारी सहित 99 लोग शामिल हैं और सभी के विरूद्ध स्पेशल कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। इस प्रकरण की अगली सुनवाई 31 मार्च को होगी। मुकदमे पर सुनवाई स्पेशल जज डॉ. बालमुकुंद कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+