UP JHS भर्ती 2018 का लिखित परीक्षा का रिजल्ट घोषित, ऐसे देखें
Prayagraj News, प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट द्वारा आयोजित उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस यानी (यूपी जेएचएस) भर्ती 2018 की लिखित परीक्षा का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इस भर्ती का परिणाम इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल में अपलोड किए गए रिजल्ट को डाउनलोड कर देख सकते हैं। अभ्यर्थी रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सीधे रिजल्ट देख सकते हैं।

भर्ती की महत्वपूर्ण जानकारी
गौरतलब है कि यह भर्ती न्यायिक क्षेत्र में सीधे उच्च पद पर चयनित होने का सुनहरा मौका उपलब्ध कराती है, इसमें चयनित अभ्यर्थी सीधे जिला जज के पद पर आरूढ होते हैं। यह भर्ती 10 मई 2018 को शुरू हुई थी और 14 जून तक फार्म भरे गये थे। इस भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा 29 जुलाई 2018 को हुई थी। जिसका रिजल्ट 5 अक्टूबर 2018 को जारी किया गया था। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को मेन्स के लिए बुलाया गया था। 7 से 9 दिसंबर को मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका रिजल्ट अब जारी किया गया है। इस भर्ती में उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस के तहत जिला जज के 37 पद हैं। इस भर्ती में शामिल होने के लिये कानून में स्नातक की डिग्री अनिवार्य होती है।
कैसे देखें रिजल्ट
उत्तर प्रदेश हायर ज्यूडिशियल सर्विस भर्ती का रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आप इलाहाबाद हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट allahabadhighcourt.in पर जाएं। यहां रिक्रूटमेंट कॉलम पर क्लिक करे। आपको रिजल्ट वाला लिंक दिखेगा। (Result of Main Written Examination of Direct Recruitment to UPHJS-2018 PDF) इस पर क्लिक कर आप रिजल्ट देख सकते है। रिजल्ट पीडीएफ फाइल के तौर पर अपलोड किया गया है। जिसमें चयनित अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर व रजिस्टर नंबर दर्ज किया गया है। इसके अलावा डेट ऑफ बर्थ, समेत अन्य जानकारियां भी रिजल्ट में अपलोड की गई है। अभ्यर्थी पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। अथवा नीचे दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सीधे रिजल्ट देखे।












Click it and Unblock the Notifications