Atiq Ahmed: अतीक अहमद और अशरफ को गोली मारने के बाद सरेंडर-सरेंडर चिल्लाने लगे थे तीनों शूटर, जानिए वजह
यूपी के प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ को गोली मारने के बाद तीनों हमलावर सरेंडर चिल्लाने लगे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पीछे से जाकर पकड़ा।

अतीक अहमद और अशरफ को शूट करने के बाद तीनों शूटर सरेंडर-सरेंडर चिल्लाने लगे। हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन पर विपक्षी नेता बड़े सवाल खड़े कर रहे हैं। प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कहा कि इतने सारे पुलिस वालों के सामने आखिर कैसे बदमाशों ने हमला कर दिया।
अतीक अहमद पर गोली चलाने के बाद तीनों शूटर क्यों चिल्लाने लगे थे सरेंडर सरेंडर ?
घटना पर मौजूद मीडियाकर्मियों द्वारा बताया जा रहा है कि बदमाश न्यूज़ रिपोर्टर बनकर अतीक और अशरफ पर हमला करने पहुंचे थे। मौके पर मौजूद पत्रकारों की माने तो हमला करने वाले बदमाश प्रोफेशनल शूटर थे, क्योंकि एक भी गोली इधर-उधर नहीं चली। सभी गोलियां सटीक निशाने पर चलाई गई। बताया जा रहा ह कि योजनाबद्ध तरीके से अतीक अहमद और अशरफ पर हमला किया गया। हमला करने के बाद तीनों ने पुलिस के सामने आसानी से सरेंडर कर दिया और उनके चिल्लाने के बाद पुलिस वाले उन्हें पकड़ने आए। बताया जा रहा है कि तीनों बदमाश आसानी से भाग भी सकते थे, लेकिन उन्होंने चिल्ला-चिल्ला कर सरेंडर किया। वरिष्ठ पत्रकारों ने इसके पीछे की वजह बताई है कि तीनों अपराधी अपने आप को सुरक्षित करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने सरेंडर-सरेंडर बोलकर अपने आप को पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस की बड़ी लापरवाही !
मौके पर मौजूद पत्रकारों की मानें तो अगर पुलिस जवाबी फायरिंग करती तो अतीक अहमद के भाई अशरफ को बचाया जा सकता था, क्योंकि फायरिंग के बाद पुलिस वाले खुद भागते हुए नजर आए। हमलावरों ने जब देखा कि उनका टारगेट पूरा हो गया है, तो उन्होंने चिल्लाकर सरेंडर कर दिया इसके बाद पुलिस वालों ने आकर उन्हें पीछे से पकड़ लिया।
Recommended Video
कैसे हुई पूरी घटना, विस्तार से जाने
जानकारी के अनुसार प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास यह हमला तब हुआ जब पुलिस टीम अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को लेकर रूटिंग चेकअप के लिए जा रही थी। इसी दौरान तीन हमलावर अचानक मीडिया कर्मी बनकर उनके काफिले के पास पहुंचे। जहां उन्होंने अचानक अतीक अहमद और अशरफ पर फायरिंग शुरू कर दी। करीब 18 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें अतीक अहमद और अशरफ की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद तीनों हमलावरों ने अपने हाथ खड़े करके सरेंडर चलाकर अपने आप को पुलिस को सौंप दिया। इस घटना में मानसिंह नाम के कॉन्स्टेबल के घायल होने की सूचना है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिसकर्मी सस्पेंड !
उत्तर प्रदेश के शहर प्रयागराज में अतीक अहमद और अशरफ की कैमरे के सामने हत्या होने के बाद कुछ पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने खबर भी सामने आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी यूपी और गृह सचिव खुद प्रयागराज मौके पर पहुंच रहे हैं। प्रयागराज सहित कई जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई है
वहीं विपक्षी नेता सीएम योगी से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने सरकार और पुलिस प्रशासन पर सवाल खड़े करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार एक बार फिर कानून व्यवस्था में फेल हो गई। आखिरकार पुलिस अभिरक्षा में कैसे अतीक अहमद की हत्या हो गई।












Click it and Unblock the Notifications