प्रयागराज: होली पर महिला सिपाही को रंग लगाना पड़ा मंहगा, दारोगा और चौकी इंचार्ज लाइन हाजिर

प्रयागराज। होली पर महिला सिपाही को रंग लगाना एक दारोगा और चौकी इंचार्ज को भारी पड़ गया। महिला सिपाही की शिकायत पर दारोगा व चौकी इंचार्ज दोनों को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामला जिले के सोरांव थाना अंतर्गत फाफामऊ पुलिस चौकी का है, जहां होली के दौरान चौकी परिसर में होली खेल रहे एक दारोगा ने महिला सिपाही का चेहरा भी रंग दिया। महिला सिपाही इस पर नाराज हो गई और चौकी इंचार्ज से अपनी शिकायत करने पहुंची। हालांकि, चौकी इंचार्ज ने समझाबुझा कर मामले को टाल दिया, जिस पर महिला सिपाही पुलिस कप्तान के पास पहुंच गई। कार्रवाई करते हुए पुलिस कप्तान ने रंग लगाने वाले दारोगा समेत चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर किया है।

action against two policeman for colouring female constable in prayagraj

दफ्तर में बैठी थी सिपाही

जानकारी के अनुसार, सोरांव थाना क्षेत्र के दक्षिणी इलाके में फाफामऊ पुलिस चौकी कस्बा के स्टेशन रोड पर स्थापित है। यहां तैनात कुछ पुलिसकर्मी होली के दिन खुद भी होली खेल रहे थे। परिसर में होली खेलने के दौरान ही चौकी में तैनात दारोगा राजेंद्र प्रताप दफ्तर के अंदर पहुंचा और वहां बैठी महिला सिपाही को रंग लगाने लगा। रंग लगाने से नाराज महिला सिपाही इससे खफा हो गई और दारोगा द्वारा रंग लगाने की शिकायत तुरंत फोन पर चौकी इंचार्ज को दी।

नहीं की कार्रवाई

दारोगा की शिकायत के बाद जब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्या चौकी पहुंचे तो उन्होंने दारोगा राजेंद्र को बुलाया और उनके इस कृत्य को गलत बताया और ऐसा दोबारा न करने की सख्त हिदायत दी। हालांकि, दारोगा पर चौकी इंचार्ज ने कोई कार्रवाई नहीं की तो महिला सिपाही अपने आवास पर चली गई। दारोगा पर कार्रवाई न होने से नाराज महिला सिपाही कुछ देर बाद पुलिस कप्तान के दफ्तर पहुंच गई और दारोगा द्वारा रंगा लगाने आदि के मामले की शिकायत की। इस पर पुलिस कप्तान सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने दारोगा व चौकी इंचार्ज को तलब करते हुए लाइन हाजिर का आदेश दिया है। इस बावत थानेदार सोरांव अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मौखिक आदेश के तहत चौकी इंचार्ज व दारोगा को लाइन भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+