प्रयागराज कुंभ: बसंत पंचमी पर रेलवे चलाएगा 130 स्पेशल ट्रेनें, चलेंगी 4 हजार रोडवेज बसें
Prayagraj news, प्रयागराज। प्रयागराज के कुंभ मेले में अब बसंत पंचमी का महास्नान पर्व होगा। 10 फरवरी को फिर से करोड़ों लोग आस्था की डुबकी लगाएंगे। भारी भीड़ के आने व उन्हें सुगमता के साथ वापस पहुंचाने के लिए रेलवे व रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली हैै। रेलवे ने 130 मेला स्पेशल बसें चलाने की सूचना जारी की हैं, जबकि रोडवेज 4 हजार बसें चलायेगा। भले ही मौनी अमावस्या से बसंत पंचमी पर भीड़ कम आने की संभावना व्यक्त की गई है, लेकिन पिछले स्नान पर्वों पर रिकॉर्ड तोड़ भीड़ ने बसंत पर भी अनुमान से ज्यादा भीड़ आने के संकते दिये हैं। फिलहाल अगर आपने बसंत पंचमी पर कुंभ स्नान का प्लान बनाया है, तो मेला स्पेशल ट्रेन व रोडवेज की सुविधा का आप उपभोग करें, इससे आप आसानी से संगम पहुंच सकेंगे साथ ही वापसी भी हो जाएगी। हालांकि रोडवेज की बस से आपको आस्थाई बस अड्डों तक पहुंचाया जायेगा। वहां से शटल बसें आपको कुंभ क्षेत्र में पहुंचाएंगी, लेकिन रूट डाइवर्जन व अत्याधिक भीड़ के कारण आपको संगम तक पैदल ही जाना होगा।

30 ट्रेन की समय सारिणी जारी
रेलवे ने बसंत पंचमी के लिए मेला स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी करने का क्रम भी शुरू कर दिया है और 30 ट्रेन की सूची जारी की गयी है। जिनमें इलाहाबाद जंक्शन, नैनी व छिवकी से 19 स्पेशल ट्रेन चलेंगी। झूंसी से 3 व प्रयाग से 8 मेला स्पेशल ट्रेन चलेंगी। यह सभी ट्रेन 10 फरवरी को बसंत पंचमी पर यात्रियों की विशेष सुविधा के लिए होंगी। जबकि अन्य ट्रेन की अभी समय सारिणी जारी नहीं की गई है। कुल 130 ट्रेन चलेंगी और भीड बढ़ने पर तत्काल नई ट्रेन भी रवाना होगी।

बसंत पंचमी के लिए शुरू होगीं स्पेशल ट्रेनें
जानकारी देते हुए पीआरओ गौरव बंसल ने बातया कि 8 फरवरी से ही बसंत पंचमी के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का क्रम शुरू होगा, जो 11 फरवरी तक जारी रहेगा। अभी बने कार्यक्रम के अनुसार 8 फरवरी को 3ए 9 फरवरी को 18ए 10 फरवरी को 50 व 11 फरवरी को 44 मेला स्पेशल ट्रेन चलेंगी। सभी ट्रेन प्रयागराज जिले के पांच रेलवे स्पेशन इलाहाबाद जंक्शन, नैनी व छिवकी, झूंसी व प्रयाग से चलेंगी।

वाहनों का प्रवेश बंद
बसंत पंचमी के स्नान को लेकर कुंभ मेला क्षेत्र में वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। किसी भी तरह के चार पहिया वाहन को मेला परिक्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यह प्रतिबंध 11 फरवरी तक लागू रहेगा। वहीं 9 फरवरी से दो पहिया वाहनों पर भी प्रतिबंध लग जायेगा और वह भी मेले में नहीं जा सकेंगे। सभी को पैदल व प्रशासनिक व्यवस्था के अनुरूप ही मेले में प्रवेश मिलेगा। बसंत पंचमी पर सुरक्षा के मानक को और कड़ा कर दिया गया है।
-
Ansar Ahmad कौन हैं, जिसके कोल्ड स्टोरेज में 4 लोगों की मौत? Akhilesh से गहरा नाता-कहलाते हैं वीरप्पन के भाई! -
Rail Ticket Cancellation Rules: 8 घंटे पहले टिकट किया कैंसिल तो वापस नहीं मिलेगा पैसा? क्या है नया नियम? -
Indian Railway Advisory: 26-27 मार्च की रात रेलवे का सिस्टम ठप, बुकिंग समेत ये 8 सेवाएं रहेंगी बंद-LIST -
Mumbai local train के इस रूट पर रहेगा मेगा ब्लॉक, सेंट्रल और ट्रांस-हार्बर लाइनों की ट्रेनें रहेंगी प्रभावित -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत












Click it and Unblock the Notifications