कितनी सुरक्षित है आपकी लिफ्ट, इलाहाबाद में चौथी मंजिल से गिरकर किशोर की मौत
इलाहाबाद। संगमनगरी इलाहाबाद में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। इस घटना के बाद सर्तक रहने की जरूरत है क्योंकि जहां आज किसी और की औलाद थी वहां हमारे बीच किसी भी औलाद हो सकती थी। यहां के सिविल लाइंस के तुल्सियानी स्क्वायर अपार्टमेंट की लिफ्ट से गिरकर 12 साल के मनीष यादव की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मनीष पास के ही बस्ती का रहने वाला था और अष्टमी पर कन्या पूजन के लिए बुलाई गई लड़कियों के साथ आया था। हादसा शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 11:30 बजे की है। वहां मौजूद अन्य बच्चों की मानें तो सागर पेशा बस्ती के रहने वाले विजय यादव का बेटा मनीष यादव उनके साथ लिफ्ट में था। लिफ्ट चौथी मंजिल से नीचे आ रही थी कि अचानक दरवाजा खुल गया।
पढ़ें उत्तर प्रदेश से जुड़ी हर खबर
कोई कुछ समझ पाता तबतक मनीष नीचे गिर पड़ा। बच्चे घबरा गये और चीख पुकार मच गई। नीचे आकर देखा गया तो मनीष खून से लथपथ था और उसकी मौत हो चुकी थी। लिफ्ट में मौजूद अन्य 6 बच्चे सुरक्षित हैं। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अपार्टमेंट की चलती लिफ्ट का दरवाजा कैसे खुला, इस बारे कोई कुछ नहीं बता पा रहा। पुलिस ने लिफ्ट इंजीनियर और अपार्टमेंट की मेटीनेंस से जुड़े लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया है। फिलहाल लिफ्ट को पूरी तरह बंद कर दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications