VIDEO: एक पैर वाले अलीगढ़ के नरेश का हौसला, रोज 40KM साइकिल चलाकर फैक्ट्री में जाते हैं काम करने
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नरेश नाम के दिव्यांग व्यक्ति के हौसले को सलाम किया जा सकता है। नरेश का एक पैर है, लेकिन वह रोज 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करने के लिए हार्डवेयर फैक्ट्री में काम करने के लिए जाता है। उसे देखकर लोग ताज्जुब करते हैं। मगर, नरेश हमेशा से ऐसा नहीं था, वर्ष 2010 में एक हादसे में उसने एक पैर गंवा दिया था। उसकी एक पूरी टांग ट्रेन से कट गई थी। कई सालों तक उसे दिक्कत हुई और पीड़ा झेली। मगर..नरेश ने अपनी मेहनत और लगन नहीं छोड़ी। उनकी साइकिल उनके गांव से निकलती, जिसे वह रोज एक पैर से चलाते। रास्ते में सामने वाला उसे देखकर जरूर सोचने लग जाता होगा कि क्या हौसला है..।
Recommended Video

अलीगढ़ के नरेश का हौसला
नरेश का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह सड़क पर अपने एक पैर से साइकिल चलाते दिख रहे हैं। नरेश अलीगढ़ के अतरौली क्षेत्र के लोधा नगला के रहने वाले हैं। उनके पड़ोसियों का कहना है कि, नरेश का जीवन दिव्यांगों के लिए एक मिसाल बन चुका है। 2010 में हुई दुर्घटना में अपना एक पैर गंवाने के बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। वह रोज लगभग 40 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपना काम करने जाते हैं। उन्हें अलीगढ़ की एक हार्डवेयर फैक्ट्री में जाना होता है.. जो कि घर से 20 किलोमीटर दूर है।

परिजनों पर बोझ नहीं नरेश
साइकिल पर सवार नरेश का संतुलन लोगों को अक्सर हैरान कर देता है। गांव वालों के मुताबिक, नरेश को रोज एक निर्धारित समय पर रामघाट रोड पर साइकिल चलाते देखा जा सकता है। वहीं, नरेश के परिवार के लोग कहते हैं कि, अपना एक पैर न होने के बावजूद नरेश उन पर बोझ नहीं हैं।
सरकारी नौकरी मिल जाए
परिजन बताते हैं कि ट्रेन हादसे में रेलवे से जो आर्थिक मदद मिली थी वह इलाज में खर्च हो गई। नरेश मेहनत-मजदूरी करके ही अपनी जीविका चला रहे हैं। उनकी हसरत है कि कोई सरकारी नौकरी मिल जाए तो उनका भला हो जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications