Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

UP News: एक-दो नहीं बल्कि 35 लोगों से शादी कर चुकी है ये दुल्हन, सबके साथ करती रही 'शर्मनाक काम'

UP News Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ पुलिस ने एक ऐसी दुल्हन को बरामद किया है जिसे एक दो नहीं बल्कि अब तक 35 दूल्‍हों से शादी कर चुकी है। शादी करने के बाद वह सभी लोगों के साथ शर्मनाक काम करने के बाद फरार हो जाती है।

दुल्हन के साथ ही उसके गैंग के कुल 7 सदस्यों को पुलिस टीम ने पकड़ा है। जिसमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। सभी के खिलाफ पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है। मामले में दो लोगों को पुलिस ने पहले ही जेल भेज दिया है।

up-news-aligarh-the-bride-has-married-not-one-or-two-but-35-people

पुलिस ने दुल्हन नेहा और पूजा को गिरफ्तार करने के बाद उनके पास से ढाई लाख रुपए के गहने और अन्य सामान भी बरामद किया है। उन्हें पुलिस ने पलवल और खुर्जा से गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उन्हें अलीगढ़ के क्वार्सी थाना लाई, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

शादी करने के बाद हो गई थीं फरार: दरअसल, पिछले दिनों अलीगढ़ जनपद के क्वार्सी थाना क्षेत्र के एक इलाके के रहने वाले दो युवकों से शादी करने के बाद दुल्हनें सुहागरात से पहले गहने और नगदी लेकर फरार हो गईं थी। इस मामले में दोनों ने पुलिस से शिकायत की थी।

शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की तो इस मामले में कई लोगों के संलिप्त होने की जानकारी मिली। उसके बाद दुल्हनों की लोकेशन तलस्ते हुए पुलिस उनके पास पहुंची। दुल्‍हन बनी नेहा की लोकेशन पलवल में मिली थी। पलवल पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के बारे में भी जानकारी ली गई। उसके बाद पुलिस टीम ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई दुल्हन नेहा मेरठ की और पूजा छत्तीसगढ़ की रहने वाली है। इनका गिरोह मेरठ और झारखंड सहित कई जगह फैला हुआ है।

35 लोगों से कर चुकी है शादी: पुलिस की पूछताछ में मेरठ की रहने वाली नेहा ने बताया कि अब तक वह 25 लोगों से शादी कर चुकी है। इस धंधे में शामिल उसके गैंग के लोग पहले लड़का तलाशते थे। उसके बाद उसके साथ शादी करवा देते थे।

शादी होने के बाद दुल्हन विदा होकर अपने ससुराल जाती थी और फिर वहां ससुराल वालों तथा अपने दूल्हे को चकमा देकर वह ज्वेलरी और नगदी रुपए लेकर फरार हो जाती थी। फिलहाल पुलिस द्वारा पकड़े गए गिरोह के सदस्यों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+