अलीगढ़: एसपी बघेल बोले, 200 गाय पालो, सरकार प्रतिदिन देगी 6 हजार रुपये

Aligarh News, अलीगढ़। आवारा पशुओं से परेशान हो चुके यूपी के किसानों के बीच प्रदेश के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल पहुंचे है। उन्होंने किसानों को एक ऑफर दिया। उन्होंने कहा कि पांच बीघे में 200 गायों को पालने के प्रदेश सरकार 30 रुपये के हिसाब से प्रतिदिन 6000 रुपये किसानों को देगी।

UP farmers to get 200 cows for 6 thousand rupees per day

मीडिया खबरों के अनुसार, अलीगढ़ पहुंचे प्रदेश के पशुपालन मंत्री एसपी सिंह बघेल ने भाजपा किसान मोर्चा ब्रज क्षेत्र की कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि मैं किसानों के दर्द को महसूस कर रहा हूं। किसान फसल रखने के लिए रात-रात भर जागता है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही किसी जमाने में डकैतों से बचने के लिए लोग गांवों में गश्त लगाया करते थे। अब गांवों में जाता हूं तो लोग सड़क, पानी एवं बिजली की जगह गोवंश की समस्या से समाधान के बारे में सवाल करते हैं। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समस्या का स्थायी समाधान है। इसी पर कार्य भी प्रारंभ कर दिया गया है।

प्रदेश के पशुपालन मंत्री ने कहा यूपी ऐसा पहला प्रदेश है जिसने वर्गीकृत वीर्य पर अमेरिका के एबीसी कंपनी के साथ करार किया है। उन्होंने कहा कि वर्गीकृत वीर्य के इस्तेमाल से 92 प्रतिशत बछिया ही पैदा हुआ करेंगी। मंत्री ने कहा कि पांच महीने में हर अस्पताल में वीर्य उपलब्ध कराया करेंगे। उन्होंने कहा कि सूबे की योगी सरकार के इस नीति पर 10 साल ऐसे ही प्रदेश चलता रहा तो अपना प्रदेश पशुधन वाला राज्य बन जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+