दिल्ली से कानपुर जा रही बस अलीगढ़ में पलटी, तीन यात्रियों की मौत, पांच घायल

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में शनिवार की सुबह एक प्राइवेट बस अचानक से पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच यात्री घायल हो गए हैं। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को बस बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रही है कि बस 45 यात्रियों को लेकर दिल्ली से कानपुर जा रही थी, तभी अलीगढ़ के टप्पल एरिया में पलट गई।

Recommended Video

    दिल्ली से कानपुर जा रही बस अलीगढ़ में पलटी, तीन यात्रियों की मौत, पांच घायल
    Three dead and five hospitlaised after the bus they were travelling in overturned in Tappal area of Aligarh district

    पुलिस की मानें तो हादसा अलीगढ़ जिले के टप्पल एरिया में सुबह पांच के आसपास हुआ है। दिल्ली से एक प्राइवेट बस 45 यात्रियों को लेकर कानपुर जा रही थी। अचानक से बस के ड्राइवर ने बस से कंट्रोल खो दिया, जिससे वो पलट गई। हालांकि, हादसे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। हादसे के बाद घटना स्थल पर भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में पुलिस टीम और राहत दल घटनास्थल पर पहुंचा। बस को क्रेन की मदद से उठाया गया।

    वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। साथ ही सीएम ने जिला प्रशासन अधिकारियों को घायलों को पर्याप्त इलाज सुनिश्चित करने के आदेश दिए है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+