बुजुर्ग मां को बेटे-बहू ने किया कमरे में बंद, भूख-प्यास से 10 दिन तक तड़पती रही वो

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में दिल को हिलाकर रख देने वाला वाक्या सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दरअसल, यहां कलयुगी बेटे और बहू ने चलने-फिरने में असमर्थ बूढ़ी मां को कमरे में कैद कर दिया। इतना ही नहीं दोनों उसे मरने के लिए छोड़कर कमरे में ताला बंद कर रफूचक्कर हो गए। बता दें कि इस बात का खुलास तब हुआ जब महिला की बेटी घर पहुंची। बेटी ने ताला तोड़कर कर 10 दिन से भूखी मां को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।

Son and daughter-in-law locked elderly mother in the room

जानकारी के मुताबिक, मामला अलीगढ़ जिले के ऊपर कोट थाना क्षेत्र का है। यहां कलयुगी बेटे और उसकी पत्नी ने चलने-फिरने में असमर्थ बूढ़ी मां को कमरे में कैद कर दिया और दोनों उसे मरने के लिए छोड़कर कमरे में ताला बंद कर रफूचक्कर हो गए। जब महिला की बेटी उसे बात नहीं तो वह एक दिन घर पहुंच गई तो उसे कमरे में किसी के होने का शक हुआ। जब उसने ताला तोड़कर देखा तो उसके होश उड़ गए। बता दें कि बेटे और बहू बूढ़ी मां को पिछले 10 दिन से कमरे में बंद भूखी-प्यासी छोड़कर रफूचक्कर हो गए थे।

कमरे में उसकी बूढ़ी मां बेहाल पड़ी हुई थी। पहले तो बेटी अपनी मां को ऐसी हालत में देख उससे लिपटकर खूब रोई फिर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंची। बेटी ने बुजुर्ग मां को अधमरी हालत में देख तत्काल ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरि ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी बेटा-बहू के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं वहीं आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए भी एसएसपी ने टीम को निर्देशित किया है। अभी तक फरार बेटे-बहू के बारे में कोई सूचना नहीं मिल पाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+