Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अलीगढ़: खुदाई के दौरान चांदी के सिक्कों से भरा मिला कलश और फिर..

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में खुदाई के दौरान चांदी के सिक्के भरा एक कलश निकला। चांदी के सिक्के से भरा कलश मिलने के बाद मौके पर लूट मच गई। ग्रामीण सारे सिक्के लूटकर ले गए। मामला पुलिस तक पहुंचा तो पुलिस ने सिक्के बरामद करने का काम शुरू किया। पुलिस ने फिलहाल 21 सिक्के बरामद कर लिए हैं और बाकी सिक्कों की तलाश जारी है।

Silver coins found during excavation of mound in Aligarh district

मामला अलीगढ़ के लोधा क्षेत्र के डिगसी गांव का है। जानकारी के मुताबिक, ये खुदाई डिगसी गांव में रहने वाले नेपाल सिंह के घर के पास वाली जमीन हो रही थी। यह जमीन थोड़े ऊंचे टीले जैसी है। गांव के लोग जरूरत के हिसाब से अक्सर यहां से मिट्टी खोदकर ले जाते थे। नेपाल सिंह को गड्ढा भरने के लिए मिट्टी की जरुरत थी तो उसने यहां खुदाई की। करीब ढाई फीट खुदाई हुई तो यहां एक कलश मिला।

कलश फावड़ा लगने से टूट गया और इसमें भरे हुए चांदी के सिक्के जमीन पर बिखर गए। नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी, जिसके बाद यहां सिक्कों की लूट मच गई। जिसके बाद नेपाल सिंह ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसने पुलिस को बताया कि खुदाई के दौरान कलश निकला और उसमें चांदी के करीब 250 सिक्के थे। ग्रामीण इन सिक्को को ले जा रहे हैं। हालांकि मामले में उस समय मोड़ आ गया, जब मौके पर पहुंची।

पुलिस ने उसके बयान लिए तो नेपाल सिंह पूर्व में दी अपनी सूचना से पलट गया और उसने कहा कि उसके पूर्वजों ने ये कलश यहां छिपाया था, जिसमें चांदी के सिक्के थे। नेपाल सिंह ने बताया कि उसके पास सिर्फ 2 सिक्के बचे हैं। इसके बाद पुलिस ने गांव में तलाशी अभियान शुरू किया तो नेपाल सिंह के पास से 2 सिक्के, 14 सिक्के उसके घर के अंदर से और 4 सिक्के पड़ोस से व 1 सिक्का एक अन्य व्यक्ति से बरामद किया। पुलिस ने फिलहाल 21 सिक्के बरामद किए हैं जबकि अन्य सिक्कों की तलाश जारी है। हालांकि बाद में एसओ प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सभी सिक्के नेपाल सिंह को दे दिए गए हैं क्योंकि ये उसकी जमीन से निकले हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+