शरजील इमाम ने शाहीन बाग में नहीं AMU में दिया था विवादित भाषण, अलीगढ़ में राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज

अलीगढ़। शनिवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम का एक वीडियो शेयर किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि यह देशविरोधी भाषण शरजील इमाम ने शाहीन बाग में दिया। इस वीडियो में शरजील इमाम असम में चल रहे सीएए-एनआरसी विरोधी आंदोलन को लेकर भाषण देते हुए कह रहा है कि असम और हिंदुस्तान को काटने पर केंद्र हमारी बात सुनेगी। असम को काटने के लिए चिकन नेक का इलाका बंद कर सकते हैं क्योंकि वह मुस्लिम बहुल है। वह कह रहा है कि हम नॉर्थ ईस्ट को पर्मानेंटली तो कट नहीं कर सकते हैं लेकिन एक दो महीने के लिए बंद कर ही सकते हैं ताकि वहां फौज न पहुंच पाय। अलीगढ़ पुलिस ने सिविल लाइन थाने में शरजील इमाम के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज किया है और बताया कि यह भाषण उसने शाहीन बाग में नहीं, एएमयू मे 16 जनवरी को दिया था। शरजील इमाम दिल्ली के शाहीन बाग में हो रहे विरोध प्रदर्शन के मुख्य आयोजकों में शामिल बताया जाता है।

वीडियो शाहीन बाग का नहीं, एएमयू का है

वीडियो शाहीन बाग का नहीं, एएमयू का है

अलीगढ़ एसएसपी ने इस वीडियो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि शरजील इमाम ने 16 जनवरी को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान देश विरोधी भाषण दिया था। उसके वीडियो के आधार पर पुलिस ने देशद्रोह का केस दर्ज किया है और शरजील की गिरफ्तारी के लिए पुलिस को भेजा गया है। संबित पात्रा ने ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा था- दोस्तो शाहीन बाग की असलियत देखें...इसके बाद यह वीडियो चर्चा में आया। संबित पात्रा ने बकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस वीडियो को शाहीन बाग का बताते हुए इसे देश के खिलाफ साजिश बताया। अलीगढ़ एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को शाहीन बाग का बताया गया था लेकिन पुलिस जांच में पता चला कि यह वीडियो एएमयू का है।

शरजील इमाम ने वीडियो में क्या कहा?

वायरल वीडियो क्लिप में शरजील इमाम का पूरा भाषण नहीं है। भाषण का सिर्फ एक हिस्सा है जिसे आप ऊपर सुन सकते हैं। भाषण में शरजील इमाम कह रहा है कि - वक्त यह है कि हम गैर मुस्लिमों को बोलें कि अगर हमारे साथ आना है तो हमारी शर्तों पर आएं, अगर वो हमारी शर्तों पर नहीं आ सकते तो हम उनको हमदर्द नहीं मानेंगे। दूसरी चीज यह है कि बिहार में कन्हैया की रैलियों में पांच लाख लोग जमा होते हैं। अगर इसी तरह पांच लाख लोग हमारे पास ऑर्गेनाइज्ड हों तो हम हिंदुस्तान और नॉर्थ ईस्ट को पर्मानेंटली कट कर सकते हैं। पर्मानेंटली नहीं तो एक दो महीने के लिए तो कट कर ही सकते हैं। असम को काटना हमारी जिम्मेदारी है। असम और इंडिया कटकर अलग हो जाएं तभी ये हमारी बात सुनेंगे। असम में सीएए लागू हो चुका है। अगर हमें असम की मदद करनी है तो फौज के लिए वहां जाने का रास्ता बंद करना होगा और बंद कर सकते हैं क्योंकि चिकन नेक मुस्लिम बहुल इलाका है।

एएमयू प्रशासन ने दी सफाई

एएमयू प्रशासन ने दी सफाई

एएमयू के जनसंपर्क विभाग के मेंबर इंचार्ज साफे किदवई ने बताया कि शरजील इमाम का अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से कोई संबंध नहीं है। यह बाहरी लड़का है। यह एएमयू आया था। उसने आकर ऐसी स्पीच दी है तो इसकी परमिशन नहीं ली गई और इसकी जानकारी भी नहीं है। इसने जो भी असम के बारे में कहा है उसका एएमयू से कोई लेना देना नहीं है और हम इसकी घोर निंदा करते हैं। डिस्ट्रिक एडमिनिस्ट्रेशन जो भी कार्रवाई करेगी, हम उसका सहयोग करेंगे।

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया

एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया

एसएसपी आकाश कुलहरि ने कहा है कि जो वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है उसी से इसके बारे में जानकारी मिली। उसमें शरजील इमाम नाम के शख्स ने कुछ राष्ट्रविरोधी बयान दिए हैं। जांच के बाद पता चला कि वीडियो 16 जनवरी का है और एएमयू में आकर उसने ऐसा भाषण दिया था। यह वीडियो शाहीन बाग का नहीं है। सिविल लाइन थाने में शरजील इमाम के खिलाफ राष्ट्रद्रोह की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस को भेजा गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+