यूपी के अलीगढ़ में बड़ा हादसा, पुल से नीचे गिरी यात्रियों से भरी रोडवेज बस, एक की मौत, कई घायल

अलीगढ़, 29 जुलाई: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में एक यात्रा की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

people died and injured as bus fell off flyover in aligarh

फर्रुखाबाद से दिल्ली जा रही थी रोडवेज बस

जानकारी के मुताबिक, हादसा थाना रोरावर क्षेत्र में एनएच-91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर हुआ है। फर्रुखाबाद से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही रोडवेज बस पुल से नीचे गिर गई। इस हादसे में एक महिला की मौके पर मौत हो गई है। बस में सवार करीब 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

बस में सवार थे 40 यात्री, एक महिला की मौत

बताया जा रहा है कि रोजवेज की बस फर्रुखाबाद से 40 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। जैसे ही बस थाना रोरावर क्षेत्र में ऐलाना फैक्टरी के निकट एनएच 91 रिंग रोड फ्लाईओवर पर पहुंची, तो अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस में फंसे दो दर्जन घायलों को निकलवाकर उपचार के लिए ठाकुर मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा, जहां एक महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+