UP: नसीरुद्दीन शाह की बेटी के जन्म प्रमाण पत्र में अब फंसा नया पेंच, जानिए पूरी कहानी
Aligarh News: इन दिनों अभिनेता नसीरुद्दीन शाह की बड़ी बेटी हिबा नसीरुद्दीन शाह से संबंधित एक मामला सुर्खियों में है। मामला है हिबा के जन्म प्रमाण पत्र का। अलीगढ़ नगर निगम में एक बार आवेदन लौटने के बाद नसीरुद्दीन शाह के रिश्तेदार ने प्रमाण पत्र के लिए दोबारा आवेदन किया है। लेकिन इस बार भी जन्म प्रमाण पत्र मिलना आसान नहीं दिख रहा है। हांलाकि प्रशासन अपनी प्रकिया पूरी करने में लगा है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
दोबारा किया गया आवेदन
दर असल नसीरुद्दीन शाह की की बेटी हिबा के जन्म प्रमाण पत्र के लिए पूर्व में आवेदन किया गया था। जिसे नगर निगम द्वारा लौटा दिया गया था। नसीरुद्दीन शाह के रिश्तेदार गौसिया शाह ने नगर निगम में दोबारा प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया है।

नगर निगम करेगा यह काम
गौसिया द्वारा नगर निगम के प्रथम जोन में जो आवेदन दाखिल किया गया है इसे सेनेटरी निरीक्षक के पास जांच के लिए भेजा गया है। यहां इसमें लगे दस्तावेजों, आवेदक, गवाहों आदि के शपथ पत्रों व अन्य सभी तथ्यों की जांच की जाएगी। उनकी रिपोर्ट के आधार पर यह आवेदन मजिस्ट्रेट के समक्ष भी भेजा जाएगा।
बंद हो चुका है नर्सिंग होम
स्वास्थ्य विभाग ने जब जानकारी की तो पता चला कि जिस हॉस्पिटल में हिबा शाह का जन्म हुआ था अब वह बंद हो चुका है। हिबा का जन्म टीकाराम नर्सिंग होम में हुआ था। अब उस नर्सिंग होम के अस्तित्व, उसके रिकार्ड, संचालक के विषय में जानकारी आदि जुटाई जाएगी। अगर संभव हुआ तो प्रयास किया जाएगा कि नर्सिंग होम से जुड़े लोग कोई ब्योरा दिखा सकें।
जोन प्रभारी विनय राय कहते हैं कि प्रमाण पत्र जारी करने से पहले जांच की प्रक्रिया अपनायी जा रही है। प्रयास किया जा रहा है कि सभी तथ्य मिल जाए। सभी कार्रवाई पूरी होने के बाद ही प्रमाण पत्र मिलना संभव होगा। उन्होंने बताया कि यह प्रमाण पत्र 53 साल बाद मांगा गया है।












Click it and Unblock the Notifications