उरी हमले पर 'आपत्तिजनक' FB पोस्ट करने वाला कश्मीरी छात्र AMU से निष्कासित

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) से एक कश्मीरी छात्र बाहर निकाल दिया गया है।

छात्र पर आरोप है कि उसने फेसबुक पर जम्मू और कश्मीर स्थित उरी में भारतीय सेना के बेस कैंप पर 18 सितंबर को हुए हमले के संदर्भ में सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर 'आपत्तिजनक' पोस्ट लिखी थी।

aligarh,aligarh muslim universty,jammu and kashmir,kashmir,uri

आतंकियों के इस हमले में 18 जवान शहीद हो चुके हैं।

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिला स्थित विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल जमीर उद्दीन शाह ने इस मामले को गंभीरता से देखा और छात्र को निष्कासित कर दिया।

एमएससी में पढ़ रहा है छात्र

विश्वविद्यालय से निष्कासित किया गया छात्र ऑर्गेनिक केमेस्ट्री में एमएससी की पढ़ाई कर रहा है।

इस मामले की व्यक्तिगत रूप से जांच कर विश्वविद्यालय प्रवक्ता राहत अबरार के मुताबिक कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल शाह ने कहा है कि 'विश्वविद्यालय में ऐसी किसी चीज की गुंजाईश नहीं है जिससे राष्ट्रविरोधी भावनाओं की बू आती हो। विश्वविद्यालय ऐसी किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करेगा।'

विश्वविद्यालय से निष्कासित किया गया छात्र मुदस्सर युसुफ जम्मू और कश्मीर स्थित श्रीनगर का रहने वाला है।

भावनाओं में बह गया था

सूत्रों की मानें तो छात्र ने इस मसले पर विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल शाह से माफी मांगते हुए कहा कि वो 'भावनाओं में बह गया था।'

हालांकि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्र को उसकी फेसबुक पोस्ट की वजह से निष्कासित करने का फैसला किया।

वहीं इस मामले पर अलीगढ़ के भारतीय जनता पार्टी से सांसद सतीश कुमार गौतम ने भी विश्वविद्यालय के कुलपति लेफ्टिनेंट जनरल शाह को पत्र लिख कर छात्र के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+