राम मंदिर भूमिपूजन: कल्याण सिंह की पत्नी के मन में रह गया ये मलाल, कहा- बाबूजी ने रामलला के लिए जीवन समर्पित कर दिया और...

अलीगढ़। अयोध्‍या में 5 अगस्‍त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की मौजूदगी में राम मंदिर का भूमिपूजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और रामलला के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले कल्याण सिंह के शामिल नहीं हो पाने पर उनी पत्नी रामवती देवी को मलाल है। उन्होंने कहा कि बाबूजी (कल्याण सिंह) का त्याग और मंदिर के लिए मेहनत आज आखिर रंग लाई है। उनका सपना साकार होते देख मेरी भी तमन्ना पूरी हो गई। हालांकि, मन में सिर्फ एक ही मलाल रह गया कि बाबूजी अयोध्या में होने वाले भूमि पूजन में शामिल नहीं हो सके।

बाबूजी के भमिपूजन में शामिल नहीं हो पाने का दुख

बाबूजी के भमिपूजन में शामिल नहीं हो पाने का दुख

पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पत्नी रामवती देवी ने कहा, बाबूजी ने रामलला के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। श्रीराम मंदिर बनने से वर्षों से अधूरा पड़ा बाबूजी का सपना आज साकार हो गया है। दुख इस बात का भी है कि बाबूजी भूमि पूजन में शामिल नहीं हो सके।उन्होंने कहा कि बाबूजी के मुख्यमंत्री काल में विवादित ढांचा गिरा था। इसकी जिम्मेदारी लेते हुए बाबूजी ने कुर्सी को लात मार दी थी। रामलाल मंदिर बनवाने के लिए बड़ा त्याग किया।

Recommended Video

    Ram Mandir Bhumi Pujan: PM Modi का Jai Siya Ram से भाषण शुरू करने के मायने को समझिए ?|वनइंडिया हिंदी
    बाबूजी का त्याग और मंदिर के लिए मेहनत आज रंग लाई

    बाबूजी का त्याग और मंदिर के लिए मेहनत आज रंग लाई

    उन्होंने कहा कि विवादित ढांचा गिरने के बाद वह अपनी बेटी प्रभा वर्मा और दामाद डॉ. अशोक कुमार के साथ अयोध्या गई थीं। उन्होंने कहा कि बाबूजी का त्याग और मंदिर के लिए मेहनत आज आखिर रंग लाई है। उनका सपना साकार होते देख मेरी भी तमन्ना पूरी हो गई। हालांकि, उनके भूमिपूजन में शामिल नहीं पाने का मलाल मन में रह गया। रामवती देवी ने कहा कि श्रीराम मंदिर शांति का प्रतीक बनेगा।

    पीएम मोदी ने शिला पूजन कर रखी आधारशिला

    पीएम मोदी ने शिला पूजन कर रखी आधारशिला

    अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए पीएम नरेंद्र मोदी ने 5 अगस्त को शिला पूजन कर आधारशिला रखी। राम मंदिर निर्माण के लिए शिला पूजन के साथ ही सनातन धर्मियों का 500 वर्षों का लंबा इंतजार भी खत्म हो गया है। इससे पहले उन्होंने अयोध्या हनुमानगढ़ी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन भी किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि राम सभी के हैं। वह सभी का मन में बसते हैं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+