अलीगढ़: गैंगरेप के बाद युवती को जिंदा जलाया, वीडियो सामने आने के बाद दर्ज हुआ केस

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में गैंगरेप के बाद युवती को जिंदा जलाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां गांव के दो युवकों ने युवती को घर में अकेला उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद पहचना उजागर होने के डर से आरोपियों ने मिट्टी का तेल डालकर पीड़िता को जिंदा जला दिया। पीड़िता की चीख सुनकर मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Girl burnt alive after physical attack in Aligarh

जानकारी के अनुसार, मामला चंडौस थाना क्षेत्र के एक गांव का है। गांव में रहने वाली 22 साल की युवती घर में अकेली थी। मां खेतों पर काम करने गई थी। इसी दौरान गांव के दो युवक अजय और मनीष अचानक घर में घुस गए। दोनों ने युवती के साथ घर में गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने उस पर मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जला दिया। युवती की चीख सुनकर पड़ोसी पहुंचे। पीड़िता बुरी तरह से जल चुकी थी।

मामला 30 अक्टूबर का है। इस दौरान युवती ने पड़ोसियों को आपबीती सुनाई। जिसका लोगों ने वीडियो भी बना लिया। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने शनिवार को केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार हैं। एसपी सिटी अभिषेक ने बताया कि मां की तहरीर पर आरोपियों पर बलात्कार व हत्या के मामले में केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष को साक्ष्य संकलन व कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वायरल वीडियो की भी जांच कराई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+