अलीगढ़: अपार्टमेंट में मृत पाई गईं AMU में चुनाव लड़ने वाली पहली महिला
अलीगढ़। यौन शोषण के खिलाफ आवाज बुलंद करने और देश के प्रतिष्ठित अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) में छात्र संघ अध्यक्ष का चुनाव लड़ने वाली पहली छात्रा अस्मा जावेद का शव रहस्मय हालत में उनके कमरे से बरामद किया गया है। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव काफी सड़ चुका था और बदबू आने के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी थी।

उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब ताला तोड़ा तो कमरे में अस्मा का शव पड़ा हुआ था। शव जिस हालत में थी उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि तीन या चार दिन पहले का शव है। अस्मा के चेहरे और सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही तस्वीर साफ होगी और मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
हिंदी विभाग के लेक्चरर पर अस्मा लगा चुकी हैं यौन उत्पीड़न का आरोप
अस्मा जावेद एएमयू की काफी चर्चित छात्रा रही हैं। उन्होंने हिंदी विभाग के एक लेक्चरर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा कर कोहराम मचा दिया था। इसके अलावा वो 2010 में एएमयू छात्रसंघ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली छात्रा थीं। वो मूल रूप से बलरामपुर की रहने वाली थीं और फिलहाल हाथरस से बीटीसी कर रही थीं। उनके परिवार का आरोप है कि मौत की वजह उन अभियानों से जुड़ी हो सकती है, जो अस्मा ने यूनिवर्सिटी की छात्राओं के लिए चलाए थे। अस्मा महिलाओं को समान अधिकारों के लिए आवाज उठाती रही थी और उन्होंने दो साल पहले यूनिवर्सिटी से डॉक्टरेट की डिग्री हासिल की थी।
पूर्व प्रेमी से हुआ था विवाद
अस्मा के भाई ने पुलिस को बताया कि रेस्टोरेंट कारोबारी अकरम से अस्मा का विवाद हुआ था जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। अस्मा के भाई ने अकरम पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अकरम और अस्मा पूर्व प्रेमी बताए जा रहे हैं। अकरम ने सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। अकरम का कहना है कि मेरा उससे कोई मतलब नहीं है और इससे पहले भी मुझ पर आरोन लगाया था जो पैसे लेकर खत्म हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications