अलीगढ़: पिछले तीन महीनों से बेटी के साथ रेप करता रहा पिता, खुलासा होने पर हुआ फरार

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में नाबालिग किशोरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके पिता पिछले तीन महीनों से नशे की हालत में उसके साथ रेप कर रहे है। पीड़िता की तहरीर पर खैर थाना पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली और पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पातल भेजा है। वहीं, मामला सामने आने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया।

खैर थाना क्षेत्र के बरका चौकी का मामला

खैर थाना क्षेत्र के बरका चौकी का मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला अलीगढ़ जिले के खैर कोतवाली क्षेत्र के बरका चौकी के एक गांव का है। पीड़िता की तहरीर के मुताबिक, रात्रि करीब 2 बजे घर के अन्दर दूसरे कमरे में सो रही 17 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ 45 वर्षीय पिता ने दुष्कर्म किया। किशोरी रात्रि को ही घबराकर अपने पड़ोस में रह रही मौसी के घर चली गई और पूरी घटना मौसी-मौसा को बताई। इसके बाद किशोरी ने सुबह होते ही घटना की जानकारी अपने बड़े भाई को फोन कर दी।

भाई ने की मामले को दबाने की कोशिश

भाई ने की मामले को दबाने की कोशिश

बता दें कि किशोरी का भाई चंडीगढ़ में मजदूरी का कार्य करता है। भाई ने भी पूरी बात को सुन कर बात को दबाये रखने की कोशिश की। लेकिन इस बीच मौसा पीड़ित किशोरी को साथ लेकर खैर कोतवाली पहुंच गए और घटना की तहरीर खैर कोतवाली मे दी। पीड़िता की तहरीर के आधार पर खैर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने तहरीर में अपने पिता पर पिछले 3 माह से जबरन दुष्कर्म किये जाने का आरोप लगाया है।

पुलिस दर्ज की FIR

पुलिस दर्ज की FIR

खैर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है, जबकि घटना के बाद से आरोपी पिता फरार है। पूरे मामले में एसपी देहात अतुल शर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+