'पीएम नरेंद्र मोदी को दिखाएंगे काला झंडा, 2019 चुनाव का करेंगे बहिष्कार', किसानों का एलान
Aligarh news, अलीगढ़। यूपी में एक्सप्रेसवे पुलिस के नीचे एक महीने से सत्याग्रह पर बैठे किसानों ने एलान किया है कि आगरा आ रहे पीएम नरेंद्र मोदी को काला झंडा दिखाया जाएगा और अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 2019 के चुनावों का बहिष्कार किया जाएगा।

भूमि अधिग्रहण के विरोध में किसान सत्याग्रह पर बैठे
टप्पल क्षेत्र के गांव जिकरपुर में यमुना विकास प्राधिकरण द्वारा गैर कानूनी तरीके से की गई भूमि अधिग्रहण के विरोध में 12 गांव के किसान पिछले 1 महीने से एक्सप्रेस-वे के पुल के नीचे किसान सत्याग्रह पर बैठे हुए हैं। किसानों का कहना है कि 2008 से 2010 के बीच यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा यमुना एक्सप्रेसवे पर जेपी टाउनशिप के लिए किसानों की बहुफसली सिंचित जमीन का अधिग्रहण भूमि अधिग्रहण अधिनियम 1894 की धारा का प्रयोग कर किया गया था और भोले-भाले किसानों को डरा-धमकाकर प्रशासनिक बल का प्रयोग कर, जबरन जमीन पर कब्जा लेने का दबाव बनाया।

किसान बोले- सरकार ने अंधेरे में लटका रखा
योजना में किसानों को कई प्रकार की दरों से मुआवजा दिया गया। किसान पूरी तरह से अधिग्रहण से असंतुष्ट है, दूसरी तरफ जेपी इस्फाटेक की दिवालिया होने के कगार पर है। किसानों का कहना है कि उनको सरकार ने अंधेरे में लटका रखा है। 10 महीने से किसान लगातार प्रयास कर रहे हैं लेकिन मांगों पर कोई प्रशासनिक अधिकारी जवाब नहीं दे पा रहे हैं, इसलिए किसान पंचायत कर एक्सप्रेस-वे पुल के नीचे 1 महीने से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

'किसान की मांगों को पूरा न करने पर 2019 चुनाव का करेंगे बहिष्कार'
किसानों ने कहा है कि यदि सरकार किसानों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो 2019 के चुनावों का बहिष्कार कर दिया जाएगा। इसके साथ ही आगरा में आने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र को काला झंडा दिखाकर उनका विरोध किया जाएगा। यह सिर्फ आगरा में ही नहीं होगा, पीएम के अलीगढ़ आगमन पर भी उन्हें काले झंडे दिखाए जाएंगे। वह जहां भी जाएंगे वहां उनको किसानों का विरोध प्रदर्शन झेलना पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- राशिद से बना रामदास, धर्म बदलकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा आगरा
-
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन












Click it and Unblock the Notifications