राशिद से बना रामदास, धर्म बदलकर पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचा आगरा
Agra News, आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगरा में एक साथ मंच पर नजर आएंगे। यह पहला मौका है जब योगी और मोदी आगरा में एक साथ आ रहे हैं। वहीं, आगरा में पीएम मोदी की दीवानगी देखने को मिली है। यहां एक शख्स धर्म बदलकर पीएम से मिलने पहुंचा है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी की आगरा के कोठी मीना बाजार मैदान में 3:15 बजे मिनट पर पहुंचेगे। इस दौरान पीएम एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल पर एक मुस्लिम शख्स राशिद की दीवानगी कुछ हटकर देखने को मिली। पीएम मोदी से मिलने के लिए मुस्लिम शख्स 'राशिद' रामदास त्यागी बन गया। बता दें कि धर्म बदलने के बाद राशिद उर्फ रामदास की पत्नी ने भी उसे छोड़ दिया है। रामदास त्यागी ने बताया कि इंसान का धर्म नहीं होता। वह हिन्दू-मुस्लिम से पहले इंसान है। इसलिए में राशिद से रामदास त्यागी बन गया और पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने आया हूं।
12 योजनाओं का लोकार्पण व 7 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे मोदी
इस दौरान साढ़े तीन हजार करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे। बता दें कि 3571 करोड़ रुपये लागत की 12 योजनाओं का लोकार्पण व 7 योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण में 2887 करोड़ की गंगाजल योजना प्रमुख है। इसके बाद कोठी मीना बाजार मैदान में जनसभा संबोधित करेंगे।
23 विधानसभा क्षेत्रों से आएंगे लोग
जनसभा आगरा के अलावा मथुरा, फिरोजाबाद, एटा, हाथरस आदि की 23 विधानसभा क्षेत्रों से लोग आएंगे। भाजपा नेता मोदी की जनसभा में एक लाख से ज्यादा भीड़ आने का दावा कर रहे हैं। इसमें लाभार्थियों को भी बुलाया गया है।
जनसभा से पहले पुलिस ने सपा नेताओं को किया नजरबंद
प्रधानमंत्री की रैली से पहले पुलिस सपा नेताओं को नजरबंद कर दिया है। बता दें कि सोशल मीडिया पर नेताओं को पीएम को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था। जिसके बाद ताजगंज थाने की पुलिस कई नेताओं को किया नजरबंद कर दिया। साथ NSUI के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications