अलीगढ़: कोरोना की जांच करने गई स्वास्थ्य विभाग की टीम पर हमला, ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा
अलीगढ़, मई 17: अलीगढ़ के थाना टप्पल क्षेत्र के गांव साहा नगर सोरौला में रविवार को कोरोना की जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। आरोप है कि टीम के लोगों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा गया। जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए। जांच सेंपल तोड़ते हुए व जांच सेंपल कीटों को भी ग्रामीणों तोड़कर फेंक दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम के सदस्यों ने गांव से भाग कर अपनी जान बचाई, जबकि ग्रामीणों के हमले में दो स्वास्थ्य कर्मी बुरी तरह घायल हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने मामले की शिकायत एसडीएम खैर और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से की है। सीएचसी अधीक्षक ने टप्पल थाने में तहरीर देते हुए ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Recommended Video

सीएससी टप्पल के डॉक्टर ब्रजेश कुमार ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव-गांव जाकर लोगों की जांच कर रही है। इसी क्रम में रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम साहा नगर सोरौला पहुंची थी। गांव में करीब 37 महिला पुरुष लोगों की कोरोना जांच की सैंपलिंग भी हो गई थी। पीड़ित लैब टेक्नीशियन सौरव अत्री ने कहा जब गांव में कोविड टीम लोगों की जांच कर रही थी। उसी दौरान एक नवविवाहित महिला अपनी कोविड जांच कराने के लिए कोविड टीम के पास पहुंची थी। जांच कराने के दौरान महिला अपने चेहरे से घूंघट हटाने में शर्मा रही थी, क्योंकि सामने गांव के बुजुर्ग और कुछ नवयुवक लड़के खड़े थे। इन लोगों से घबराकर उस महिला ने सैंपलिंग टीम से अपना घूंघट हटाने और अपनी सैंपलिंग कराने से मना कर दिया।
सैंपलिंग टीम ने वहा खड़े गांव के लोगों को हटने के लिए कहते हुए कहा महिला घूंघट हटाने में आप ग्रामीण लोगों के सामने हिचक रही हैं और इस वजह से महिला अपनी सैंपलिंग नहीं करा पा रही हैं। सैंपलिंग टीम द्वारा कही गई महिला के सामने से हटने की बात वहा खड़े उन लड़कों को बुरी लग गई। इसी बात को लेकर उन ग्रामीणों ने कोविड टीम पर हमला बोलते हुए मारपीट कर पिटाई कर दी। लोगों की कोरोना की जांच किए हुए सैंपल तोड़ दिए। कोरोना जांच सैंपल किट छीनकर फेंक दी गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग की कोविड जांच टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। उपजिलाधिकारी खैर अंजनी कुमार ने थाना टप्पल पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सीएचसी प्रभारी अभिषेक शर्मा ने कहा कि डॉक्टर बृजेश कुमार चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टप्पल ने टप्पल थाने में तहरीर देकर ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस तहरीर के आधार पर आरोपी युवक व अन्य ग्रामीणों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications