पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने दिनदहाड़े स्टील कारोबारी को किया किडनैप, पत्नी ने फिरौती देकर छुड़ाया

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में पुलिस की वर्दी में आए कार सवार चार बदमाशों ने स्टील कारोबारी सुरेश चंद जिंदल का अपहरण कर लिया। बदमाशों ने खुद को एसओजी टीम बताया था और कारोबारी पर मुकदमा दर्ज होने पर उसे थाने ले जाने की बात कही थी। बदमाश, कारोबारी को हाथरस रोड, फिर मुरसान रोड और सादाबाद रोड पर घुमाते रहे। इसके बाद उसी के फोन से पत्नी को फोन कर 20 लाख फिरौती मांगी। पत्नी के पांच लाख रुपए देने पर व्यापारी को छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद दं​पत्ति इगलास थाने पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी। मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है।

Recommended Video

    पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने दिनदहाड़े स्टील कारोबारी को किया किडनैप
    businessman kidnapped by miscreants in aligarh

    व्यवसायी के फोन से 20 लाख रुपये मांगे

    फैक्ट्री स्वामी मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे अपने शिशियल पाड़ा अलीगढ़ से ब्रीजा गाड़ी से भौरा गौरवा स्थित फैक्ट्री को जा रहे थे। रास्ते में भौरा गौरवा मोड़ से आगे जाकर पीछे से आ रहे स्कार्पियो सवार चार पुलिस वर्दीधारी बदमाशों ने ओवरटेक करके गाड़ी को रोक लिया। बदमाशों ने कहा कि वे एसओजी से हैं। व्यवसायी से कहा कि तुम्हारे खिलाफ मुकदमा है थाने चलो, व्यापारी ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करके उसकी ही गाड़ी में बैठाकर ले गए। गाड़ी में जब थाने से आगे चलने लगे तो कहा कि थाना तो निकल गया। इस पर उसके साथ मारपीट करके मुरसान रोड की ओर ले गए। इसके बाद व्यवसायी के फोन से उसकी पत्नी से फोन पर 20 लाख रुपए की मांग की।

    पत्‍नी ने धनराशि देने में असमर्थता जताई

    पत्नी ने लॉकडाउन की बात कहते हुए धनराशि देने में असमर्थता व्यक्त की। अंत में दस लाख रुपये की बात कही और इसके बाद पांच लाख रुपये लेकर अपने नौकर के साथ स्कूटी से बदमाशों की लोकेशन पर घूमती रही। अंत में हाथरस रोड पर भट्टा के समीप फिरौती में छह लाख रुपए लेकर व्यवसायी को छोड़ दिया। नौकर को साथ ले जाने के बाद मुरसान रोड पर गाड़ी देकर छोड़ दिया। घटना के संबंध में रिपोर्ट कोतवाली दर्ज करा दी है। कोतवाल रामसिया मौर्य का कहना है कि घटना का जल्द ही अनावरण किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+