मांग में सिंदूर भरने के बाद दूल्हे के शरीर के इस अंग पर पड़ी दुल्हन की नजर, शादी से किया इनकार

अलीगढ़, 15 दिसंबर: आजकल शादी से पहले लड़का-लड़की की मुलाकात कराई जाती है। ऐसा इसलिए कि दोनों एक दूसरे समझ लें, उसे देख लें और कोई दिक्कत लगे या जोड़ी फिट न लग रही तो शादी से पहले ही फैसला ले लें। ऐसा न करने से लड़का और लड़की दोनों की ही शादीशुदा जिंदगी खराब हो सकती है। कई बार शादी वाले दिन ही लड़के को लड़की या लड़की को लड़के की ऐसी हकीकत पता चलती है कि शादी ही टूट जाती है। ऐसा ही मामला यूपी के अलीगढ़ से सामने आया है। शादी की सभी रस्में पूरी होने के बाद कन्यादान के समय दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथ पर पड़ी तो उसके होश उड़ गए। दूल्हा के सीधे हाथ की तीन उंगलियां आगे से कटी थीं। ये देखते ही दुल्हन ने शादी से साफ इनकार कर दिया।

सात फेरे हो गए, मांग में सिंदूर भी भर दिया, फिर...

सात फेरे हो गए, मांग में सिंदूर भी भर दिया, फिर...

मामला अलीगढ़ के थाना छर्रा इलाके के गांव सिरौली का है। बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र से सोमवार रात सिरौली गांव में बारात आई थी। धूमधाम से बारात चढ़त हुई। दूल्हे का स्वागत किया गया। बरातियों ने खाना खाया। जयमाल के बाद फेरे की रस्म हुई। खाना खाने के बाद अन्य रस्में हुईं। मांग भराई तक हो गई, लेकिन कन्यादान के वक्त हाथों में हल्दी लगाने की रस्म के दौरान दुल्हन की नजर दूल्हे के हाथों की उंगलियों पर पड़ी।

दुल्हन ने शादी से किया इनकार, कहा- धोखा हुआ है

दुल्हन ने शादी से किया इनकार, कहा- धोखा हुआ है

दूल्हे की तीन उंगलियां आगे से कटी हुई थीं। इसे देख दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया। दुल्हन ने कहा कि दूल्हे पक्ष ने सभी को धोखे में रखा। वहीं, दूल्हा पक्ष ने कहा कि कटी उंगलियों के बारे में पहले ही दुल्हन पक्ष को पूरी जानकारी दे दी गई थी। दोनों पक्षों के बीच जमकर नोंकझोंक और हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के बीच सूचना मिलते ही थाना छर्रा पुलिस मौके पर पहुंच गई।

पुलिस ने करवाया समझौता

पुलिस ने करवाया समझौता

ग्राम प्रधान की मौजूदगी में समझौता कराया गया। दूल्हे पक्ष ने 12 हजार रुपए वापस किए। इसके बाद बारात बैरंग वापस लौट गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार मलिक का कहना है कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। किसी पक्ष से कोई लिखित शिकायत नहीं की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+