दुल्हन ने दूल्हे के सामने नाबालिग प्रेमी के गले में डाली वरमाला, पढ़िए अंजाम

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अतरौली में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहा जयमाला के दौरान दुल्हन दूल्हे के पास न जाकर पड़ोस में अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। वहां पहुंचकर दुल्हन ने अपने प्रेमी के गले में वर माला डाल दी। यह नजारा देखकर दोनों पक्ष के लोग सन्न रह गए। फिर क्या था दूल्हे ने भी शादी से इनकार कर दिया।

स्टेज के बराबर में था प्रेमी का घर

स्टेज के बराबर में था प्रेमी का घर

जानकारी के अनुसार, अतरौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रविवार को बारात आई थी। लड़की पक्ष ने लड़के वालों की खूब खातिरदारी की। बारातियों ने भोजन के बाद जनमासे में वर माला कार्यक्रम रखा। रात करीब एक बजे दुल्हन सज-धजकर वरमाला लेकर घर की महिलाओं के साथ स्टेज की ओर बढ़ रही थी। स्टेज के बराबर में ही दुल्हन के प्रेमी का घर था। दुल्हन अचानक प्रेमी के घर चली गई और उसके गले में जयमाला डाल दी।

छोटी बेटी से कराई शादी

छोटी बेटी से कराई शादी

दूल्हे के सामने हुई घटना से बाराती भी भड़क उठे। दुल्हन को जब प्रेमी के घर से निकाला तो उसने प्रेम प्रसंग की जानकारी दी और शादी का प्रस्ताव रख दिया। दुल्हन के प्रेमी से शादी रचाने की इच्छा जाहिर किये जाने पर दूल्हे ने भी उसे अपनाने से मना कर दिया। इसके बाद परेशान पिता ने किसी तरह से अपनी छोटी बेटी को शादी के लिए राजी किया। दूल्हा पक्ष ने भी इसकी मंजूरी दे दी। सोमवार सुबह छोटी बेटी को बारात के साथ विदा किया गया।

दुल्हन को भेजा पिता के साथ

दुल्हन को भेजा पिता के साथ

मौके पर पहुंची पुलिस दुल्हन उसके पिता एवं प्रेमी के साथ कोतवाली ले आई। कोतवाली निरीक्षक प्रवेश राणा ने बताया कि दुल्हन प्रेमी से शादी करना चाहती थी, मगर युवक के नाबालिग होने के कारण शादी नहीं हो सकती थी। दुल्हन अपने पिता के साथ घर चली गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+