'देशद्रोहियों को कुत्ते की मौत मारेंगे, एएमयू का नाम हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे'

अलीगढ़. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जिंदा दफन करने की बात कहने वाले यूपी के भाजपा नेता रघुराज सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने कहा है कि देशद्रोहियों को कुत्ते की मौत मारेंगे और एएमयू का नाम बदलकर हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे। जो भी देशद्रोह का काम करेगा, वो कुत्ते की मौत मरेगा। सरकार का हमारी पुलिस-फोर्स को आदेश है कि ऐसे लोगों को तत्काल मारा जाए।'

एमएमयू और शरजील पर कहीं ऐसी बातें

एमएमयू और शरजील पर कहीं ऐसी बातें

भाजपा नेता और उप्र भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार राज्य परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष रघुराज सिंह ने गंगा यात्रा के दौरान कहा कि जो भी हिंदुस्तान के टुकड़े करना चाहेगा, उसे दफना दिया जाएगा। उन्होंने कहा, 'वह जो शरजील है कल गिरफ्तार हो गया। उसे देशद्रोही कानून के अंतर्गत फांसी होनी चाहिए। जो भी हमारे नेतृत्व को जिंदा दफनाने की बात करेगा, हम उसको घर सहित जिंदा दफना देंगे। पुलिस-फोर्स को आदेश हैं कि ऐसे लोगों को तत्काल मुठभेड़ में मार दिया जाए। इन लोगों ने बहुत गुंडागर्दी कर ली है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे। हिंदुस्तान में रहोगे तो हिंदुस्तान के वासी बनकर रहोगे। हिंदुस्तान का विरोध करोगे तो यहां रह नहीं पाओगे।'

मैंने आतंकियों को कहा हिंदुस्तान आओ पहले

मैंने आतंकियों को कहा हिंदुस्तान आओ पहले

बकौल रघुराज, 'आतंकवादियों ने मुझे धमकी दी थी, मैंने भी उन्हें कह दिया कि हिंदुस्तान में आओ पहले और फिर आमने-सामने की लड़ाई लड़ो। औकात नहीं है, गीदड़ भभकी देते रहते हो।'

'गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा'

'गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा'

'मैं यहां लोगों से कहता हूं कि हिंदुस्तान में रहना है तो यहां का अनुसरण करना पड़ेगा। बेईमान लोगों जो आईएसआई के एजेंट हैं, वह अति कर रहे हैं। इसलिए कोई यदि यह सोचे कि हिंदुस्तान में भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाल्लाह.. ये अब नहीं हो पाएगा। हमने तय किया है कि गोली का जवाब गोला से दिया जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+