आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद एएमयू में कश्मीरी स्टूडेंट्स को कैंपस में ही रहने के निर्देश

अलीगढ़। जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। वहीं, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में कश्मीरी स्टूडेंट्स को कैंपस में ही रहने के निर्देश दिए गए। बताया जा रहा है कि एएमयू के वाइस चांसलर तारिक मंसूर के साथ छात्रों की सुरक्षा के संबंध में एक मीटिंग हुई थी, जिसके बाद एडवाइजरी जारी की गई। इसमें कश्मीरी छात्रों से कहा गया कि वह कैंपस से बाहर कदम न रखें।

AMU advises kashmiri students not to leave campus after revoke article 370

'कैंपस में दिया जाएगा पूर्ण सुर​​क्षित माहौल'

जानकारी के मुताबिक, एएमयू के विभिन्न कोर्स में लगभग 700 छात्रों ने दाखिला लिया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि स्टूडेंट्स की सुरक्षा प्राथमिकता है। स्टूडेंट्स से कहा गया है कि वे कैंपस छोड़कर बाहर न निकलें और हॉस्टल में ही रहें। कैंपस में उन्हें पूर्ण सुरक्षित माहौल दिया जाएगा।

14 हॉस्टलों में एक हजार छात्र

एसएसपी अलीगढ़ आकाश कुलहरी ने बताया, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की ओर से सर्कुलर जारी करके कश्मीरी छात्रों को कैंपस के अंदर ही रहने को कहा गया है। हालांकि, यूनिवर्सिटी का नया सत्र शुरू हुआ है इसलिए अधिकांश छात्र अभी यहां नहीं है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बताया कि एएमयू के 14 हॉस्टलों में अभी एक हजार छात्र हैं। उन्‍हें परिसर के बाहर न जाने को कहा गया है।

कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट जारी

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटने के बाद यूपी में हाई अलर्ट घोषित किया गया। गृह विभाग ने खुफिया विभाग को कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। साथ ही निर्देश दिए हैं कि यदि किसी तरह की कोई संदिग्ध गतिविधि होती है तो तुरंत आला अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+